बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के नगर निगम चुनाव की भांति अब जींद उप चुनाव में भी जनता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर विकास में सहभागी बनने के लिए तैयार है। जींद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढïा के पक्ष में बहादुरगढ़ हलके से भाजपा कार्यकर्ता जींद हलके में पहुंच लोगों को सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। विधायक कौशिक शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ हर आमजन मानस को मिल रहा है। भाजपा सरकार के इन साढ़े चार साल में जो विकासात्मक रूप जनता ने देखा है उसे निरंतर जारी रखने के लिए नगर निगम चुनाव मं जिस प्रकार भरपूर समर्थन दिया है ठीक उसी प्रकार अब जींद उप चुनाव और उसके बाद आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा सरकार जनसेवा को समॢपत भावना के साथ कार्य करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपना नेतृत्व चुनने का अधिकार है और राज सेवा के रूप में जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दूरगामी सोच के साथ जनसेवा में जुटे हैं वह भारत को नई दिशा व दशा देने का कार्य है। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधित पारित हुए बिल पर देश के प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं की कद्र करते हुए यह फैसला लिया गया है जिससे गरीब वर्ग को बड़ी राहत है। पत्रकार वार्ता के उपरांत मिठाई बांटकर सामान्य वर्ग को आरक्षण दिए जाने पर खुशी का इजहार किया गया।
*पार्टी के आदेश का करेंगे सम्मान : कौशिक*
आगामी लोकसभा चुनाव में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने के सवाल के जवाब में विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और जैसे पार्टी व संगठन आला कमान उन्हें आदेश देंगे वे पूरी निष्ठïा के साथ आदेशों की अनुपालना करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कर्तव्य पार्टी की नीतियों के अनुरूप जनसेवा को समर्पित है और वे विधानसभा चुनाव हो अथवा लोकसभा चुनाव अपने उद्देश्यों व कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के आदेशों का सम्मान करेंगें।
इस मौके पर भाजपा नेता महेश कुमार, दिनेश शेखावत, मनोनित पार्षद अशोक गुप्ता, पालेराम शर्मा, कृष्ण चंद्र, दिनेश कौशिक, सुशांत शर्मा,नरेश गौड़, सतीश घई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*जींद उप चुनाव में होगी भाजपा की जीत : कौशिक* – *विधायक नरेश कौशिक हुए पत्रकारों से रूबरू* – *लोस चुनाव पर बोले, पार्टी के आदेशों की अनुपालना ही उनका कर्तव्य*
-
Previous
जींद उप चुनाव में रिकार्ड मतों से विजयी होंगे कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला : चौहान -प्रदेश महिला कांग्रेस ने जींद चुनाव को लेकर कसी कमर -चुनाव प्रचार के लिए महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में महिला नेता एवं कार्यकर्ता पहुंची जींद -कांग्रेस पार्टी में नहीं है कोई गुटबाजी, सभी दिग्गज नेताओं ने एक मंच पर आकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल