बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारतीय शैली कुश्ती महासंघ की वार्षिक बैठक आज बहादुरगढ के गौरेया पयर्टन केंद्र में हुई। जिसकी अध्यक्षता भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री रामआसरे यादव ने की। जिसमें महासंघ के महासचिव श्री रोशनलाल सचदेवा गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी ने महासंघ का पूरे साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और कुश्ती को बढावा देने के लिए विचार विमर्श किया गया। इसके बाद महासचिव श्री रोशनलाल सचदेवा ने हरियाणा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी को ऑल इंडिया का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव रखा। जिसका अनुमोदन एशियन गोल्ड मैडेलिस्ट व महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामआसरे यादव ने किया और सभी उपस्थित विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों व सचिवों के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से हाथ उठा कर व तालियां बजा कर समर्थन किया।
इसके अलावा 21 दिसंबर 2018 को माननीय हाईकोर्ट द्वारा दिए गए अह्म फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कोई अन्य कुश्ती से जुडी हुई संस्था या अखाडा व प्राइवेट या सरकारी विभाग बगैर भारतीय शैली कुश्ती महासंघ की इज्जात के बिना हिंद केसरी, भारत केसरी, रुस्तमे हिंद, महान भारत केसरी, भारत भीम या भारत कुमार टाईटल की कुश्तियां नहीं कराई जा सकती। अगर इन खिताबों के नाम से किसी ने कराने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कोर्ट की आवमानना का केस किया जा सकता है, क्योंकि ये कानून की उल्लंघना मानी जाएगी। भारतीय शैली कुश्ती महासंघ 1958 में बना था। जिसने 60 सालों में 48 बार भारत केसरी, हिंद केसरी, रुस्तमे हिंद, महान भारत केसरी, भारत भीम या भारत कुमार के टाईटल की कुश्तियां व राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराई हैं। यह कुश्तियां मिट्टी के अखाडों में लडी जाती है। अब तो इसे वल्र्ड कुश्ती महासंघ ने इसे मान्यता प्रदान कर दी है। इस बैठक में भारतवर्ष के 19 राज्यों के प्रधानों, सचिवों व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रुप से शिव कुमार शर्मा जम्मु-कश्मीर के प्रधान तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लैफटिनेंट एलबी यादव उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, अर्जुन यादव मध्य प्रदेश के अध्यक्ष, ब्रिजेश सिंह झारखंड के अध्यक्ष, गुजरात के अध्यक्ष हनीफराज, चुन्नीलाल कप्तान राजस्थान के अध्यक्ष, पांडूराव आंध्राप्रदेश के अध्यक्ष,राजेश हांडा पंजाब के अध्यक्ष, विजय कुमार यादव तेलांगना के अध्यक्ष, सत्यनारायण पहलवान एनसीआर के अध्यक्ष और जोगेंद्र पाल दिल्ली, राजसिंह पहलवान भारत केसरी, गौरव सचदेवा दिल्ली कार्यालय सचिव, लीलू पहलवान हरियाणा के सचिव, नरेंद्र सिंह कोच शामिल रहे। सभी आए हुए महानुभावों का हरियाणा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के कार्यकारी प्रधान बने पूर्व विधायक नफे सिंह राठी व लीलू पहलवान ने स्वागत किया। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने सभी का हरियाणा में पहुंचने पर हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया और कुश्ती को बढावा देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम आसरे यादव व राष्ट्रीय महासचिव श्री रोशनलाल ने बताया कि 2019 के हिंद केसरी दंगल व राष्ट्रीय चैंपियनशिप का फैसला हरियाणा, महाराष्ट्र, यूपी व दिल्ली में से किसी एक राज्य में किया जाएगा, क्योंकि चारों राज्यों की तरफ से इसकी मांग आई है।
