बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा व केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के माध्यम से छत्तीस बिरादरी के लोगों सहित सभी वर्गों की भलाई करने का काम कर रही है जो कि विरोधी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है। आए दिन झूठी बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने में लगे रहते है मगर समझदार जनता अब विपक्षियों के बहकावे में आने वाली नही है। भाजपा का हमेशा से एक ही उद्देश्य रहा है कि राजनीति को जन सेवा का माध्यम मानते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान की जाए। यह बात प्रदेश प्रदेश संयोजक युवा किसान समिति भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा नवीन सौलधा बंटी ने शहर में जनसंपर्क अभियान के दौरान कबाड़ी मार्किट में लोगों को संबोधित करते हुए कही। नवीन सौलधा ने कहा कि भाजपा के राज में किसान, व्यापारी, श्रमिक, दुकानदार व आमजन खुशहाल है। भाजपा ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है जबकि पूर्व की सरकारों में लोगों को काम करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के अलावा सुविधा शुल्क का चलन था मगर भाजपा के राज में इस चलन पर लगाम लगी है। नवीन बंटी ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में भाजपा की सरकार सभी वर्गों का कल्याण करने में लगी हुई है। हरियाणा के लोकप्रिय कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ किसान हितेषी नीतियां लागू करके प्रदेश के किसानों का भला करने में लगे हुए है।
प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में परिवारवाद की राजनीति को खत्म करने का काम किया है क्योंकि अब तक हरियाणा में परिवारवाद की राजनीति हावी रही जिसके चलते विकास में लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी जिनकी उनको दरकार थी। हरियाणा प्रदेश की जनता ने हरियाणा में पहली बार परिवारवाद की राजनीति को नकार कर भाजपा को पूर्ण रूप से बहुमत देने का काम किया और अब हरियाणा की भाजपा सरकार पिछले 4 साल से हरियाणा प्रदेश की जनता की कसौटी पर खरा उतरकर बहादुरगढ़ हलके सहित पूरे हरियाणा प्रदेश में समान विकास कराने का काम कर रही है। नवीन सौलधा ने कहा कि हरियाणा में आज विरोधी दल घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि प्रदेश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है और अपनी वोट की ताकत से 2019 में दोबारा से हरियाणा व केंद्र में विकास कार्यों की बयार को जारी रखने के लिए भाजपा की सरकार बनाने का मन में ठान चुकी है।
फोटो कैप्शन:- जनसम्पर्क अभियान के दौरान शहर में दुकानदारों के साथ प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा।
