बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस पार्टी का 134वां स्थापना दिवस शहर के ट्रिपल सी कॉम्प्लेक्स पर पूर्व जिला परिषद चैयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश छिकारा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने राष्ट्रगान के साथ की। कांग्रेस की वर्षगांठ पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और पूर्व जिला परिषद चैयरमैन ने केक काटकर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही गरीबों की मदद की है। देश के विकास किया है। कांग्रेस सदैव बनी रहेगी और देश सेवा करती रहेगी। सतीश छिकारा ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसने सभी को सम्मान दिया है। कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की अगुवाई से प्रारंभ पार्टी का संघर्ष आजादी के बाद भारत के निर्माण एवं विकास को पार्टी समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशील परंपरा में सहयोग देने के लिए सभी कांग्रेसवासियों को अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस मौके पर आई टी सैल हल्का अध्यक्ष सुनील अहलावत, कैप्टन देशराज, रिटायर्ड डीएसपी दिल्ली पुलिस करतार सिंह, हरि सिंह खत्री, जय भगवान, सुरेन्द्र धुन, विजय ड़बास, वेदपाल, बंटी, प्रीतम दलाल, राकेश छिकारा, मन्जीत, दीपू आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : पूर्व जिला परिषद चैयरमैन सतीश छिकारा केक काटकर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए।