बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 14 नवंबर से 26 नवंबर तक निकाली जा रही यात्रा पंजाब बार्डर से चलकर शनिवार को बहादुरगढ़ में पहुंची। कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने अपने कार्यालय पर संघर्ष यात्री सुखदेव श्योकंद, प्रोमिला खोखर, प्रेम रुहिल आदि यात्रा निकाल रहे पदाधिकारियों का का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह उनकी यात्रा का दसवां दिन है और उनकी यात्रा नई दिल्ली के जंतर मंतर पर जाकर समाप्त होगी। पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा ने कहा कि अपना पूर्ण जीवन सरकारी सेवा में बिताने के बाद जब कर्मचारी सेवानिवृत्त होता है तो पेंशन ही उसके गुजारे का एकमात्र साधन होता है। उन्होंने कहा कि बड़ी विडंबना का विषय है कि एक बार एमपी या एमएलए बनने के बाद तो राजनेता पेंशन के हकदार हो जाते हैं, परंतु अपनी पूरी उम्र सरकारी सेवा करने वाले कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित कर दिया गया है। पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए सभी को अपनी आवाज को बुलंद करना होगा।
टैक्स काट कर किया जाता है पेंशन का भुगतान : सतीश छिकारा
सतीश छिकारा ने कहा कि एक तो कर्मचारी अपने वेतन का कुछ हिस्सा अपने भविष्य के लिए जमा करवा रहे है दूसरा सरकार उनकी जमा राशि पर टैक्स लगा कर उसे कर्मचारियों को दे रहे है। जबकि दूसरी तरफ पुरानी पेंशन स्कीम में सरकार कर्मचारियों को पेंशन का यह पैसा ब्याज सहित दिया जाता है इससे सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों का भविष्य और भी सुरक्षित हो जाता है। सरकार द्वारा कर्मचारियों की जमा राशि को टैक्स काटने के बाद अदा किया जाता है। कर्मचारियों सरकार की इस व्यवस्था को काफी दोषपूर्ण बता रहे है।
नई पैंशन एक धोखा और छलावा है जो बाजार आधारित स्कीम : सतीश छिकारा
कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने कहा कि आज नई पैंशन एक धोखा और छलावा है जो बाजार आधारित स्कीम है। जिसमें अंत में रिटायरमेंट के समय कुछ हासिल नहीं होगा। अगर ये नई पैंशन स्कीम इतनी ही अच्छी है तो फिर हमारे जनप्रतिनिधि विधायक व सासद अपने ऊपर लागू क्यों नहीं करते। उन्होंने बताया कि अपने इस पुरानी पैंशन अधिकार को पाने व नई पैंशन को खत्म कराने के लिए वह सभी विभागों के कर्मचारियों के साथ है और जब भी जरूरत पड़ी वे सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं करने पर सरकार को 2019 के चुनावो में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर पीबीएस महासचिव पुरुषोत्तम छिकारा, प्रधान बिजेंद्र फौगाट, विनोद कुमार वत्स, संजीव गुलिया, रामानंद रंगा, फूलचंद, सुमित देशवाल, चंद्रकांत, स्नेहलता, यशपाल, रवींद्र, सुमित, पवन काजला, पीके शर्मा, जयपाल, मनीष, सुनील, विनीत मित्तल, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।