बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
देश की महिला प्रधानमंत्री रही आयरन लेडी इंदिरा गांधी के
जन्मदिवस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने इंदिरा गांधी की
तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि वह गरीबों की मसीहा थी। उन्होंने हमेशा गरीबों के कल्याण को ध्यान में रखकर पार्टी व सरकार की नीतियां बनाई। इंदिरा गांधी ने अपनी नीतियों के माध्यम से पूरे विश्व में भारत को अग्रणी देश की पहचान दिलवाई। राजेंद्र जून ने कहा कि इंदिरा जी का हमेशा प्रयास रहता था कि सेवा के माध्यम से सत्ता चलाई जाए। कांग्रेस पार्टी आज भी उनके द्वारा दिखलाए गए देश सेवा व जन सेवा मार्ग पर चल रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को कठिन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक नेत्तृव प्रदान किया। पुरी दुनिया खासकर अमेरिका भी उनकी नेत्तृव क्षमता का लोहा मानता था। इंदिरा जी के प्रयासों से ही देश अनाज पैदावार मे आत्मनिर्भर हुआ और उच्च तकनीकि युग में प्रवेश कर गया था। विधायक ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक भारत देश की प्रधानमंत्री बन कर अनेकों साहसिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिसके चलते वह लेडी आयरन के नाम से भी विख्यात है। पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने जिन
परिस्थितियों में देश की बागड़ौर संभाली और जिस प्रकार 1971 में
पाकिस्तान के आक्रमण का मुंह तोड़ जवाब दिया वह उनकी दूरदर्शिता का जीवंत प्रमाण है। पूूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल, बिमला शर्मा, धर्मबीर भगत, बिमला शर्मा, कैप्टन चंदराम राणा, नफे जून, सीटू बराही, सचिव सुरेंद्र छिल्लर, लालचंद चौहान, श्याम कानोंदा, नान्हा आसोदा, धीरज जून, मोनी छिकारा, धर्मपाल बोहत, कर्मबीर राव, धीरज गौतम, अशोक नागर, मंजीत दहिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस पर इंदिरा गांधी को नमन किया।
फोटो कैप्शन 1:- जन्मदिवस अवसर पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून व
कार्यकर्ता।
