बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
वैश्य बी.एड. कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल के १४० वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में विश्व एकता दिवस मनाया गया । इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशा शर्मा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का ऐलान २०१४ में किया गया था इसे सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति समर्पण को याद रखकर तय किया गया था। भारत रतन से सम्मानित सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के समय ५६२ रियासतों को एकजुट करने के प्रयास को दुनिया देश के सामने उजागर किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी में कॉलेज के छात्राओं के साथ साथ सभी अध्यापिकाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशा शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल को हम बहुत ही जल्दी भुला बैठे हैं लेकिन सरदार साहिब देश की आत्मा में विराजमान है। उन्होंने देश की सांस्कृतिक विविधता का जिक्र करते हुए कहा कि हमने एकता तथा अखंडता अपनी विरासत से सीखी है। तथा परंपराओं को हमने अपने अंदर समेटा है। देश की एकता के लिए सरदार पटेल ने भागीरथ का काम किया। उनकी याद में आज प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा विश्व के सबसे ऊंचे स्टैचू ऑफ यूनिटी का अनावरण कर देश को समर्पित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के गांधी सदन में यूथ रेड क्रॉस क्लब के संयोजक प्रीत कमल द्वारा किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य, अध्यापिकाओं व छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


