बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान देश व प्रदेश के लोगों को विकास व सुविधाओं के झूठे सपने दिखा कर सत्ता हासिल करने वाली केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से किसान, व्यापारी, कर्मचारी, दुकानदार, श्रमिक सहित सभी वर्गों को आर्थिक रूप से बर्बाद करने का काम कर रही है। यह बात इनेलो प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कर्मबीर राठी ने झज्जर में आयोजित इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं के संयुक्त सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ रवाना होते हुए कही। झज्जर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्मबीर राठी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की लहर चली हुई है। भाजपा द्वारा जनता से किए गए झूठे वादों की पोल पूरी तरह से खुल चुकी है। भाजपा का जनविरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। कर्मबीर राठी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का विकास सही मायनों में या तो चौधरी देवीलाल ने किया या फिर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने किया। भाजपा की खट्टर सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है ,जिससे नाराज जनता ने 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनविरोधी भाजपा सरकार व कांग्रेस को नकारते हुए इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनाने का जनादेश देने का मन बना लिया है। कर्मबीर राठी ने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश की छत्तीस बिरादरी के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी तथा हरियाणा प्रदेश का सही मायनों में विकास करवाया जाएगा।
फोटो कैप्शन:- कार्यकर्ताओं के साथ झज्जर रवाना होते हुए इनेलो प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कर्मबीर राठी।
