बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
रेलवे रोड पर चल रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी में आज पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पहुंचे और प्रदर्शनी में देशभर से आए कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का जायजा लिया। इस अवसर पर राठी ने कहा कि हमारे देश की परंपरागत कलाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखती है। देश विदेश में हमारे कलाकारों की कलाकृतियों को काफी सराहा जाता है। ये कलाएं हमारे जीवन को एक संदेश देती है कि हमें अपनी पुरानी संस्कृति को भुलना नहीं चाहिए, बल्कि उनकों संजो कर रखना चाहिए। प्रदर्शनी में विशेष रुप से राजस्थान, उडीसा, दिल्ली से आए कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर रहे है। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने प्रदर्शनी में आए सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजेंद्र बोंदवाल, डॉ. राजेंद्र जांगडा, चंद्रकांत बोंदवाल, सूर्यकांत बोंदवाल, इंद्रसेन, अशोक प्रजापत, देवेंद्र, नरेश आदि भी मौजूद रहे।



