बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
महर्षि वाल्मिकी ने पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना करते हुए
मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के चरित्र के माध्यम से समस्त मानव समाज को आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया। हम सभी को महर्षि वाल्मिकी के दिखलाएं मार्ग पर चलना चाहिए। यह बात पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कार्यालय में प्रकट दिवस पर महर्षि वाल्मिकी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करतेहुए कही। पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने हलकावासियों को महर्षि वाल्मिकी प्रकट दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मिकी जैसे महात्माओं द्वारा सर्व समाज की भलाई के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लें और शिक्षा के क्षेत्र में सर्व समाज के निर्माण में अपना योगदान दे। राजेंद्र जून ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मिकी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए ताकि सभ्य समाज के निर्माण से संबंधित हम अपनी जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सके। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल, सचिव सुरेंद्र छिल्लर, राजू लडरावन, दयांचद रंगा, सीटू बराही, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रविंद्र जून, धीरज गौतम, मनोज काजला, संजय पहलवान, धर्मबीर भगत, किशनचंद सैनी, चतर सिंह खत्री, धर्मपाल बोहत, अशोका नागर, मुख्तयारे आसोदा, बल्ली मिस्त्री, बलवान जाखोदा, श्याम कानोंदा, महाबीर ठेकेदार, धर्मपाल जून, रामनिवास यादव, राजू टांडाहेड़ी, मंजीत दहिया, विपिन कुमार, दीपक गाबा सहित अनेक कार्यकर्ताओं प्रकट दिवस पर महर्षि वाल्मिकी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया व उनके द्वारा दिखलाए गए सर्वसमाज की भलाई के मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
फोटो कैप्शन:- प्रकट दिवस पर महर्षि वाल्मिकी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून व कार्यकर्ता।