बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
महर्षि भगवान वाल्मीकी की जयंती आज बाग वाला मोहल्ला में ध्ूामधाम से मनाई गई। बागवाला मोहल्ला स्थित मंदिर में महर्षि भगवान वाल्मीकी की मूर्ति पर पूर्व विधायक व वरिष्ठ इनेलो नेता नफे सिंह राठी ने माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर में शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने सभी को वाल्मीकी जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महर्षि भगवान वाल्मीकी ने सदा दूसरों की मदद की और लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने की सीख दी। इसलिए सभी को भगवान वाल्मीकी के बताए मार्ग पर चलकर जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाल्मीकी समाज के लोगों की सुविधा के लिए एक धर्मशाला बनाई जानी चाहिए ताकि लोग कम खर्च पर शादी ब्याह जैसे कार्यक्रम धर्मशाला में कर सके। उन्हें मौका मिला तो वह वाल्मीकी समाज के लिए अवश्य धर्मशाला बनवाने का काम करेंगे। उन्होंने कुछ दिन पूर्व डिग्गी पर बसे वाल्मीकी समाज के लोगों के घरों के बिजली कनेक्शन काटे जाने की घटना को निंदनीय बताते हुए इसके छोटी राजनीतिक सोच का परिणाम बताया। इस मौके पर पार्षद संदीप कुमार, पार्षद शशि, पार्षद पे्रमचंद, पार्षद रमन यादव, कपूर राठी, सैनी समाज के प्रधान सोनू सैनी, हरिओम प्रधान, रिंकू, केवल राम, सूरभान, शेरसिंह, उदय भान, क्रष्ण प्रधान, बलवंत सिंह उर्फ पप्पू, केवल राम, वीरेंद्र वाल्मीकी, मास्टर राजू, रवि महरौलिया, सन्नी, विशाल, गोविंद, देवेंद्र फौजी, सोनू टाक, विनोद, नितिन, देवेंद्र, राहुल, रोहित सागर, विपिन टाक आदि भी मौजूद रहे।