बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
इण्डियन नेशनल लोकदल पार्टी में 21 अक्टूबर को किसान नेता रमेश दलाल अपने हजारों समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल होंगे। यह जानकारी पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी ने दी। कर्मबीर राठी ने अपने कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि रमेश दलाल 21 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की मौजूदगी में विधिवत रूप से इनेलो में शामिल हो जाएंगे। कर्मबीर राठी ने कहा कि रमेश दलाल के इनेलो में शामिल होने से इनेलो संगठन व पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
कर्मबीर राठी ने बहादुरगढ़ हलके के तमाम पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शहरवासियों से 21 अक्टूबर को शहर के झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी में आयोजित जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। कर्मबीर राठी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से आज तंग है। प्रदेश की जनता ने पहले कांग्रेस का राज देखा और अब भाजपा भी कांग्रेस की राह पर चलते हुए प्रदेश के लोगों को गलत नीतियां बनाकर आर्थिक रूप से बर्बाद करने में लगी हुई है। कर्मबीर राठी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर को सब्जी में मंडी में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के विचार सुने व रमेश दलाल का पार्टी में शामिल होने का स्वागत भारी संख्या में जनसभा स्थल पर पहुंच करकरें। इस अवसर पर श्रीभगवान मुदगिल, जगबीर नंबरदार, बिजेंद्र छिल्लर, प्रवीन कुमार, अमित कुमार, नवाब पहलवान, प्रवीन बागड़ी, जितेंद्र उर्फ धोला पहलवान, नवीन, संदीप, अनिल, राजीव,सागर , रिन्कू, विकास, विनोद खटटर आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:- जनसभा में भारी संख्या में पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी।
