बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
इंडियन नेशनल लोकदल की राज्य कार्यकारिणी ने आज वरिष्ठ इनेलो नेता व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा बरवाला से विधायक वेद नारंग, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबडा, पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, पूर्व विधायक रामफल कुंडु, कर्नल कंवर सिंह सैनी, इनेलो पानीपत ग्रामीण के अध्यक्ष कुलदीप राठी, पैक्स के पूर्व वाइस चेयरमैन रामनिवास सैनी, पार्षद अशोक शर्मा, वाईस चेयरमैन विनोद जांगडा, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, पार्षद रविंद्र जाखड, पार्षद पुत्र काली प्रधान, महेंद्र दलाल, विक्रम कादयान, बहादुरगढ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता, एचएसआई के अध्यक्ष आरबी काबरा, एके मोहंती, रामेहर राठी वकील, उमेद दहिया वकील, बार के पूर्व अध्यक्ष सतीश छिकारा, रणसिंह देशवाल, महेंद्र राठी, महावीर उर्फ भूरा पहलवान, नरेंद्र राठी, रवि खत्री, कुलविंद्र सैनी, कुलदीप राठी ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।
