बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
आमजन के अधिकारों, महिलाओं को सशक्त बनाने समेत अन्य जनहितैषी कार्यों को लेकर लगातार आवाज उठाने वाली प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी का छोटूराम नगर में अभिनंदन किया गया। वार्डवासियों ने उनका यहां पहुंचने पर जहां जोरदार स्वागत किया वहीं अपने वार्ड की बदहाली व जनसमस्याओं को लेकर उनके समक्ष अपना दुखड़ा भी सुनाया। डा. नीना सतपाल राठी ने यहां की महिलाओं व पुरुषों के साथ वार्ड का दौरा किया और उनकी समस्याओं को जानते हुए उसके निराकरण के लिए बुलंद तरीके से आवाज उठाने की बात कही। साथ में यहां के लोगों को जनसुविधाएं दिलाने में सरकार व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर गहरा रोष भी जताया। डा. नीना सतपाल राठी का अभिनंदन समारोह कांग्रेस की शहरी अध्यक्ष राकेश देवी की ओर से यहां किया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाओं व अन्य वार्डवासियों ने बढ़चढ़ कर शिरकत की। छोटूराम नगर के लोगों ने उनके समक्ष यहां की अनेक समस्याओं को रखा। वार्डवासियों का
कहना था कि यहां पर गंदगी का आलम है। गंदा पानी लोगों के घरों, गलियों में भरा रहता है लेकिन उसकी निकासी की कोई व्यवस्था तक नहीं है। नालियां पूरी तरह से गंदगी से अटी पड़ी है। स्ट्रीट लाइट का पर्याप्त अभाव है। शाम ढलते ही यहां पर अंधेरा पसर जाता है। कॉलोनीवासियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डा. नीना सतपाल राठी के समक्ष अपनी समस्याओं को उठाया और उसके निराकरण को लेकर आवाज उठाने के लिए कहा। वार्ड में अपने अभिनंदन समारोह में शिरकत करने पहुंची डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि छोटूराम नगर के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव मेें नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां श्रमिक तबका अधिक रहता है। लोग सुबह से लेकर शाम तक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी सरकार उनको सुविधाएं देने में पूरी तरह से नाकाम है। छोटूराम नगर शहर का एक हिस्सा है लेकिन जिस तरह से यहां गंदगी का आलम व गलियां बदहाल व शाम के वक्त गलियों में पसरा रहने वाले अंधेरे से प्रतीत होता है कि यहां के विकास के लिए जनप्रनिधियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। चुनाव के समय केवल वोट हासिल कर बाद में उनकी कोई सुध तक नहीं ली जा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो विकास का दम भर रही है उस विकास की यहां पर पोल खुल रही है। लोगों को जनसुविधाएं दिलाने के लिए सरकार की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही। उन्होंने कहा कि कॉलोनी का दौरा करने व यहां के लोगों की समस्याएं जानने के बाद लगता है कि पिछले 4 साल में किसी जनप्रतिनिधि ने यहां के लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। डा. नीना सतपाल राठी ने अपनी तरफ से छोटूराम नगर के लिए 3 स्ट्रीट लाइटें भी दी ताकि रात के समय गलियों से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सके।
उधर कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ महासचिव सतपाल राठी ने भी वार्डवासियों को संबोधित किया। छोटूराम नगर के लोगों ने कहा कि उनके यहां आबादी हजारों में है लेकिन उसके बाद भी न तो कोई अलग से श्मशान घाट है और न ही कोई बैंक या फिर डिस्पेंसरी की सुविधा। जिस पर सतपाल राठी ने उन्हें आश्वसत करते हुए कहा कि उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए नगर परिषद व सरकार के समक्ष आवाज उठाई जाएगी ताकि यहां के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे तो प्रदेश विकास की राह में अग्रसर था और लोगों को हर जनसुविधाएं मिल रही थी। बहादुरगढ़ विकास के मामले में तरक्की कर रहा था। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से न तो विकास हुआ है और न ही लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल पाई है। केवल झूठे वायदों व जुमलों के सहारे भाजपा नेता लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। लोग अब भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुके हैं और वर्ष 2019 के चुनावों में फिर से आमजन के हितों का ध्यान रखने वाली कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। छोटूराम नगर में हुए कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस शहरी अध्यक्ष राकेश देवी, सोनी शर्मा, नीलम, गीता राय, उषा देवी, सउफूल, बेगम लखंदर, पंकज, विकास, मनोज, सीना, रोहतास मलिक व मनोज हुड्डा समेत काफी मौजूद रहे।
-फोटो कैप्शन : छोटूराम नगर में पहुंचने पर कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी का स्वागत करती महिलाएं।
-फोटो कैप्शन : अभिनंदन समारोह के दौरान छोटूराम नगर के लोगों को संबोधित करते हुए डा. नीना सतपाल राठी।