बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बहादुरगढ़ नगरपालिका सफाई कर्मचारियों का विशाल धरना व हड़ताल 13 वें दिन भी जारी रहा। धरनें की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेन्द्र तूषामड़ ने की व मंच संचालन इकाई सचिव राजपाल ने किया। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों नें अपने मान- सम्मान कि लडाई को लेकर हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन को बार- बार बताया जा रहा है मगर कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही।आरोपी मनोनित पार्षद पालेराम शर्मा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायें।अन्यथा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने फैसला किया है कि प्रदेश की 87 नगर परिषदों व पालिकाओ के कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते है। इसकी पूरी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। क्योंकि बहादुरगढ़ के एक मनोनित पार्षद पाले राम शर्मा के खिलाफ SC,ST Act के तहत केस दर्ज हो चुका है।परन्तु आज 13 दिन बीत जाने पर भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया जा रहा है । इससे नगरपालिका सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है और शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए। शहर वासी नरकीय जीवन जी रहे है। हरियाणा सरकार आम जनता की तरफ भी ध्यान नही दे रही है । एक आरोपी व्यक्ति को बचाने के लिए जिला झज्जर प्रसाशन नगरपालिका कर्मचारियों पर समझोता कराने का दबाव बना रहा है। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के सर्मथन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव व राज्य सचिव राजेन्द्र जुलाना , जिला प्रधान जयपाल गुड्डा, जिला वरिष्ठ उप प्रधान व बिजली विभाग आँल हरियाणा पाँवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन हैड आफिस हिसार के राज्य सचिव बन्शीलाल, सर्कल सचिव रवीन्द्र दलाल , यूनिट सचिव प्रदीप छिकारा , यूनिट वरिष्ठ उप प्रधान व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बहादुरगढ़ ब्लाँक प्रधान बिजेन्द्र सैनी ने सफाई कर्मचारियोें को संबोधित किया व सभी ने सयुक्त रूप से हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा0अशोक तंवर व पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा,प्रोफेसर कुलताज,राजेश जून,अमरदीप भूरा,एन एस यू आई के राज्य अध्यक्ष सिकेन्द्र मान,ए आई यू टी यू सी से लाल जी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। बहादुरगढ़ नगरपालिका सफाई कर्मचारी धरने पर सैकड़ो कर्मचारी मोजूद रहे ।