बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
गोहाना में आयोजित सम्मान दिवस रैली में पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ इनेलो नेता कर्मबीर राठी इनेलो व बसपा के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ गोहाना रैली में पहुंचे। कर्मबीर राठी व कार्यकर्ताओं ने गोहाना रैली में रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी देवीलाल अमर रहे…. के गगनभेदी नारे लगाए। गोहाना रैली में रवाना होने से पहले इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ इनेलो नेता कर्मबीर राठी ने कहा कि गोहाना रैली प्रदेश के इतिहास में अपना नया रिकार्ड स्थापित करेगी। चौधरी देवीलाल को अपनी श्रद्धाजंलि देने के लिए हरियाणा प्रदेश के कोने- कोने से लाखों की संख्या में आमजन व कार्यकर्ता गोहाना पहुंचकर अपने प्रिय नेता को नमन करेंगे। कर्मबीर राठी के साथ कार्यकर्ता नाचते गाते हुए गोहाना रैली में शिरकत करने के लिए बहादुरगढ़ से रवाना हुए।
कर्मबीर राठी ने गोहाना रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने चुनाव के समय जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। कर्मबीर राठी ने कहा कि भाजपा ने 2014 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में एसवाईएल नहर का निर्माण कराने, युवाओं को रोजगार देने, युवाओं को हर महिने 7 व 9 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों की आमदनी दुगनी करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पक्के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने, व्यापारियों को टैक्स अदायगी में सुविधाएं देने सहित सभी वर्गों को अनेकों सुविधाएं देने का वादा किया था मगर सत्ता हाथ लगते ही भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को भुलाकर अपने वादों के विपरित कार्य करके सभी वर्ग को आर्थिक रूप से बर्बाद व परेशान करने का काम कर रही है। कर्मबीर राठी ने कहा कि कांग्रेस की तरह अब भाजपा की पोल भी जनता के समक्ष खुल चुकी है। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस व भाजपा को सबक सिखाते हुए इनेलो बसपा को बहुमत से जीताकर प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी सौंपने का मन बना चुकी है। पूर्व जिप चेयरमैन नरेंद्र देशवाल, नरदेव दहिया, पूर्व चेयरमैन रोशनी मलिक, अशोक मोंगा, बलजीत नांदल, पार्षद प्रवीन छिल्लर, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, अशोक कानोंदा, मंजीत मुकुन्दपुर, राजसिंह तहलान पूर्व सरपंच,मांगेराम राठी पूर्व सरपंच, सन्जू दलाल पूर्व सरपंच, राजेश छिकारा, करतार सिंह पूर्व सरपंच, हरदीप खैरपुर, जोगेंद्र खत्री, कृष्ण छिल्लर, वेदपाल बामडोली, बिजेंद्र प्रधान, मास्टर राजसिंह छिकारा, पूर्व पार्षद धर्म कादयान, पूर्व पार्षद रोशन मलिक, सत्यव्रत कादयान, राजसिंह राठी, राज जसौरखैड़ी, विकास मान, बल्ले मान, बीरे लोवा कलां, पंडित श्रीभगवान मुदगिल, संजय बराही, अतरे देशवाल, संजीव मलिक, कुलविन्दर जून, कर्मबीर जून, महेंद्र मलिक, जस्सू कानोंदा, रोहताश छिकारा, रणबीर गुलिया, जयबीर नांदल, रामचंद्र जाखोदा, संदीप जाखोदा, ईश्वर सिंह, राजेंद्र मेहरा पूर्व पार्षद, कर्ण सिंह, सुमित शर्मा, राजा मांडोठी, संटी बामडोली, विक्की मुदगिल, आर के दलाल, अनूप दलाल, सोनू जाखोदा, रितिक लडरावन, आंनद लाईनपार, सिद्वार्थ कुमार, किशोक कुमार, रितेश छिकारा, विकास दहिया, पूर्व पार्षद धन्नो देवी, भतेरी देवी, कृष्णा देवी, सुमित्रा देवी, राजो, सावित्री, दर्शना देवी , शरबती देवी, राजल, अनिता, सरोज सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी की अगुवाई में उनके साथ गोहाना की रैली में पहुंचे।
फोटो कैप्शन:- कार्यकर्ताओं के साथ गोहाना रैली में रवाना होते हुए पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी।