बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर में जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस नेता एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश छिकारा दिए गए धरना प्रदर्शन सरकार को जगाने के लिए सराहनीय कदम हैं। यह कहना हैं हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का। पूर्ण उत्तरी बाईपास सँघर्ष समिति पदाधिकारी व सदस्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश छिकारा की अगुवाई में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ0 अशोक तंवर से दिल्ली आवास पर मिलने गये। गौरतलब है कि बहादुरगढ़ में 27 अवैध कॉलोनियो को वैध कराने और जनहित मुद्दों के लिए डॉ0 अशोक तंवर ने संघर्ष समिति की मांगों को समर्थन दिया था। उसी का आभार जताने के लिए सँघर्ष समिति पदाधिकारियो ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का पगड़ी बांधकर और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। डॉ0 अशोक तंवर ने संघर्ष समिति पदाधिकारियो को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। साथ ही आश्वासन भी दिया कि वे जनता के हितों की लड़ाई के लिए सदैव तैयार हैं। आपको बता दे कि कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने बहादुरगढ़ की 27 अवैध कालोनियों को वैध कराने, उत्तरी बाईपास का निर्माण कराने, एक देश एक कानून लागू करने, डीजल व पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने, जनता द्वारा चुने जाने वाले सरपंचों व निकायों के जनप्रतिनिधियों को विधायकों व सांसदों की तर्ज पर पेंशन देने, पुरानी पेंशन बहाल करनी की मांग को लेकर पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन व आंदोलन चलाए हुए है।
टिकट मेहनत करने वाले को ही मिलेगी : तंवर
संघर्ष समिति पदाधिकारी द्वारा डॉ0 अशोक तंवर से मांग की है कि बहादुरगढ़ एक विशेष क्षेत्र जो 53 साल से विकास और राजनीति क्षेत्र में पिछड़ा हुआ हैं। उस असमानता को खत्म करने के लिए टिकट की मांग भी की गई। इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि जो नेता पार्टी व लोगों के लिए काम और संघर्ष करेगा उसको ही टिकट मिलेगी।
पानीपत की ऐतिहासिक धरती से चौथी लड़ाई का हुआ शुभारंभ : अशोक तंवर ने रैली सफलता पर कायकर्ताओं का जताया आभार :
पानीपत के मैदान पर आयोजित पोल खोल‘-हल्ला बोल रैली में लाखों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओ का प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने आभार जताया हैं। अशोक तंवर ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक धरती से चौथी लड़ाई शुभारंभ किया है, जो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने तक जारी रहेगी। उन्होंने जिला झज्जर और बहादुरगढ़ हल्के से पोल खोल‘-हल्ला बोल रैली में हजारो की संख्या में पहुँचने वाले नेताओ और कार्यकर्ताओ की पीठ भी थपथपाई। तंवर ने कहा कि पार्टी और लोगों के लिए संघर्ष करने वालों आने वाले समय में उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। तंवर ने केंद्र सरकार को राफेल विमान घोटाला, नोटबंदी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम बदलकर आयुष्मान भारत रखने, सामाजिक सदभाव बिगाडने, बेरोजगारी को बढ़ावा देने आदि मुद्दों पर भाजपा सरकार की कडी आलोचना की।
भाजपा और इनेलो से जनता तंग आ चुकी, 2019 में होगी कांग्रेस की सरकार : तंवर
अशोक तंवर ने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के समय प्रदेश की जनता के हितों की अनदेखी करने वाली इनेलो पार्टी आज हरियाणा में खुद को जनता का सबसे बड़ा हितेषी बताने में तुली हुई है। अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा, इनेलो व अन्य को नकारते हुए कांग्रेस की सरकार बनाने का जनादेश देगी और केंद्र में भी आगामी सरकार कांग्रेस पार्टी की बनेगी।
इस अवसर पर आईटी सैल हल्का अध्यक्ष सुनील अहलावत, उपाध्यक्ष डॉ0 संदीप सांगवान, रघुवीर सिंह, सुखबीर नंबरदार, प्रीत सिंह, आजाद, राजबीर सिंह, जगबीर नंबरदार , महेंद्र सिंह जसौरखेड़ी, जगमाल, सुरेंद्र मास्टर, इंद्र सिंह फौगाट, सुनील सांखोल, मंजीत अहलावत, संदीप आसौदा, सूरजभान कानौन्दा, हवा सिंह, धन सिंह, सूबेदार, खजान सिंह, बलबीर, करण सिंह, बिजेंद्र नंबरदार, मास्टर बिजेंद्र, प्रकाश, पवन, सुलतान, मुख्त्यार बराही, डॉ0 बबलू, हवा सिंह दलाल, महाबीर, फ्खीरचंद, सूबे सिंह, जगरूप सिंह, डॉ0 अत्तर सिंह,दीपू, प्रीतम, सतपाल भूरा, कपूर सिंह, जयकिशन आदि संघर्ष समिति समस्त पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

