बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
न्याय की बाट जोह रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को आज हडताल पर बैठे सांतवा दिन हो गया। कर्मचारियों की आवाज को उठाने के लिए आज पूर्व विधायक नफे सिंह राठी आज उनके बीच पहुुंचे। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ भाजपा सरकार के नुमाइंदे अन्याय कर रहे है और भाजपा के स्थानीय विधायक के दबाव में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने के बाद भी मनोनीत पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए, क्योंकि सफाई कर्मचारी अपने उच्च अधिकारियों के आदेश पर ड्यूटी कर रहे थे। जहां पर उक्त कर्मचारी के साथ दुव्र्यहार किया गया। जो सरासर गलत है।
राठी ने कहा कि मनोनित पार्षद पालेराम स्थानीय विधायक के आर्शीवाद के चलते पहले भी सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चुका है और बाद में माफी मांगने पर छुट जाता है। किसी भी सरकारी कर्मचारी को जाति सूचक शब्दों से बोलना या अपनी सरकारी ड्यूटी करते हुए उनके साथ मार पिटाई करना कानूनन अपराध है। उन्होने कहा कि कर्मचारियों के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए ताकि आम जनता का विश्वास कानून पर बना रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक की शह पर दूसरा मनोनीत पार्षद सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहा है, जबकि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद भी जमीन घोटालें में दोषियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई क्योंकि उनकी खुलेआम हिमायत भाजपा के स्थानीय विधायक द्वारा की जा रही है। जो सरासर गलत व आम जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वे चौ.देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए आज गरीब व जरुरतमंद की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर है। वे सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से किए जा रहे प्रदर्शनों से घबराने वाले नहीं है, बल्कि और मजबूती से जुल्म और ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। साथ ही जरूरतमंदों एवं कर्मचारियों के हकों की लडाई लडते रहेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पडे। इस मौके पर पार्षद गुरुदेव राठी, पार्षद संदीप कुमार, पार्षद शशि कुमार, पार्षद पुत्र रोहित उर्फ काली प्रधान, पैक्स डायरेक्टर रामनिवास सैनी, पार्षद प्रतिनिधि कपूर सिंह राठी आदि उपस्थित रहे।


