बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
उपमंडल विधिक सेवाएं समिति की ओर से मानसी धीमान नेक्स्ट फ्रीसाइडिंग ऑफिसर सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं समिति चेयरपर्सन के आदेशानुसार शहर के रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को बच्चों के अधिकार एवं सुरक्षा विषय पर जागरूक करवाने हेतु उपमंडल विधिक सेवाएं समिति के सदस्य सत्येंद्र दहिया व अधिवक्ता कुलविंदर देशवाल एवं प्रवेश देशवाल के द्वारा कानूनी जानकारी दी गई। इसमें बच्चों पर दिन प्रतिदिन होने वाले अत्याचारों व लड़कियों के साथ होने वाली हरकतों से बचने तथा इनको रोकने संबंधी कानून से बच्चों व अध्यापकों को जानकारी दी गई। समिति सदस्य सत्येंद्र दहिया ने जीने के अधिकार, सहभागिता के अधिकार, विकास के अधिकार शिक्षा का अधिकार एवं बाल श्रम के विरुद्ध कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया। ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के निदेशक डॉक्टर मनीष शर्मा ने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि शिक्षा का मतलब नौकरी प्राप्त करना नहीं है बल्कि शिक्षा के द्वारा हमें अपना संपूर्ण बौद्धिक विकास करना चाहिए।अच्छा नागरिक बनने के लिए हमें असफलताओं का सामना करते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोना चाहिए।स्वास्थ्य शिक्षा और विकास यही हमारे जीवन का आधार होना चाहिए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्कूल प्राचार्य रमेश चंद्र ने इस प्रकार के सेमिनार को बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी बताया। उन्होंने सेमिनार में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया। मंच संचालन प्राध्यापक कप्तान सिंह ने किया। इस अवसर पर कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने जानकारी प्राप्त की तथा स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
