बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने वाली राकेश देवी को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने पार्टी की बहादुरगढ़ शहरी अध्यक्ष बनाया है। उनके नाम की अनुशंसा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने की। जिस पर प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने डा. नीना सतपाल राठी की बात को जायज मानते हुए राकेश देवी को यह जिम्मेदारी सौपी गई है। उधर नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष राकेश देवी ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, हरियाणा प्रभारी अनूपमा रावत व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी का विशेष तौर पर आभार जताया है और कहा कि वे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने, ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोडऩे व उसकी नीतियों के बारे में आमजन को जागरुक करने का काम करेंगी। नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष बनी राकेश देवी ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के लोग खुश रहते हैं क्योंकि हर वर्ग को ध्यान में रखकर ही पार्टी की ओर से नीतियां बनाई जाती है। कांग्रेस के प्रति लोग लोगों का जुड़ाव काफी रहता है उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन दौरान जहां महंगाई पर नियंत्रण रहता है, वही आमजन के हित भी सुरक्षित रहते हैं। यही नहीं महिलाओं को काफी सुरक्षित माहौल भी मिलता है। राकेश देवी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से न केवल देश-प्रदेश में अपराध बढ़े हैं बल्कि छोटी बच्चियों, बेटियों व महिलाएं तक ही सुरक्षित नहीं है। आए दिन उनके साथ दुराचार, छेडख़ानी व अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही है। बतां दे की चंडीगढ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक महिला कांग्रेस की एक बैठक पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में हुई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में बहादुरगढ़ की राजनीति को लेकर विशेष चर्चा हुई। इसी दौरान लंबे समय से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाली राकेश देवी को बहादुरगढ़ शहरी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी मंथन हुआ। जिस पर पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने डा. नीना सतपाल राठी की बात को श्रेय चढ़ाते हुए राकेश देवी को यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। उधर राकेश देवी ने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी 2019 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा क्योंकि अब महिलाएं व आमजन असुरक्षित है और उनमें काफी रोष पनप रहा है। उधर पार्टी की प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का जुड़ाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के चलते लोगों में रोष पनपता जा रहा है। ऐसे में आगामी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।
फोटो कैप्शन-राकेश देवी को नियुक्ति पत्र सौंपती सुमित्रा चौहान व नीना राठी।
