बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
जटवाड़ा मौहल्ला में चल रहे गणपति उत्सव की इन दिनों खूब धूम हो रही है। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए व गणपति जी के दरबार में मत्था टेक कर सभी के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की। साथ में कहा कि गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करने से ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वहीं सभी बाधाएं व संकट भी दूर होते हैं। डा. नीना सतपाल राठी ने आयोजकों को अपनी ओर से 16 हजार से अधिक का आर्थिक सहयोग भी नेक कमाई से दिया।
युवा मंडल क्लब की ओर से पिछले कई दिनों से गणेश चतुर्थी से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों से लेकर महिलाएं व पुरुष जो कि सभी बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए पूजा अर्चना कर रहे हैं। कार्यक्रम में हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने गणपति उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इससे पहले आयोजकों ने उनका यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और उन्हें पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया। डा. नीना सतपाल राठी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणपति जी की देशभर में पूजा अर्चना हो रही है। हर जगह गणपति बप्पा मौरिया, अगले बरस जल्दी आ के नारों की गूंज सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गणपति जी की स्थापना करने से ही एक सकारात्मक ऊर्जा हमारे अंदर पनपती है। मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मुझे भी गणपति उत्सव
कार्यक्रम में शिरकत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की परपंरा को यदि अपने राज्य में श्रद्धापूर्वक मनाते हैं तो इससे अच्छी बड़ी बात कोई और नहीं हो सकती। डा. नीना सतपाल राठी ने गणपति उत्सव व अन्य त्यौहार मनाने की परंपरा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति व परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हम त्यौहार मनाते हैं। यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने महिलाओं व आमजन को कहा कि वे बच्चों को हर त्यौहार व परंपरा के मनाने के पीछे की वजह को विस्तार से अवगत कराएं ताकि बच्चों में इसके प्रति जानकारी जरूर हो। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि गणपति जी की पूजा अर्चना करने से ही सभी संकट दूर होते हैं और सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है। उन्होंने गणपति जी के दरबार में मत्था टेक कर सर्वजन की भलाई व उनके स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना भी की। उन्होंने कहा कि जीवन की सभी बाधाओं को गणपति जी दूर करते हैं। हमें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। गणपति जी विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता व सभी देवों में प्रथम पूज्य हैं। इसलिए गणपति जी को संकटहर्ता, विघ्नहर्त इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकट व दुख क्षण भर में ही दूर करके उनके जीवन में अपार सुख-समृद्धि बरसाते हैं।
-फोटो कैप्शन : जटवाड़ा मौहल्ला में चल रहे गणपति उत्सव कार्यक्रम में पूजा अर्चना करते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी।
-फोटो कैप्शन : गणपति उत्सव में उपस्थितजन को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी।
