बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री
भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल में पूरे हरियाणा सहित बहादुरगढ़ हलके का रिकार्ड विकास हुआ था, मगर पिछले 4 साल से भाजपा के राज में विकास के वादे व दावे तो बहुत हुए मगर धरातल पर कहीं विकास नहीं नजर नहीं आ रहा है। पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की मंगल कामना भी की। पूर्व विधायक राजेंद्र जून के कार्यालय में
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह
हुड्डा का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह
हुड्डा जिंदाबाद के जयकारे लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
को जन्मदिन की बधाई देते हुए ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हरियाणा विकास, शिक्षा, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में नंबर वन प्रदेश था मगर जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से हरियाणा प्रदेश अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। सचिव सुरेंद्र मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से परेशान हरियाणा प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई व उनकी दीर्घायु की मंगल कामना की।
फोटो कैप्शन:- पूर्व विधायक राजेंद्र जून के कार्यालय में केक काटकर
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाते हुुुुए कांग्रेस
कार्यकर्ता।
