बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भाजपा सरकार हरियाणा के किसानों के प्यासे खेतों की सिचाईं हेतु एसवाईएल नहर का जानबुझकर निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रही है। एसवाईएल नहर के निर्माण व जनहित से जुड़े मुददों को लेकर इनेलो बसपा द्वारा शनिवार को हरियाणा बंद का आह्वान किया गया था जिसमें दुकानदारों, व्यापारियों व आमजन ने अपना सहयोग दिया इसके लिए हम सभी वर्ग का आभार जताते है। यह बात वरिष्ठ इनेलो नेता एवं पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी ने बंद के दौरान इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं के साथ जोन 3 का दौरा कर सभी वर्गों से बंद में सहयोग की अपील करते हुए कही। हरियाणा बंद को सफल बनाने के लिए बहादुरगढ़ को 7 जोन में बांटा गया था। पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, सतीश नंबरदार, जीत राठी साखोंल, श्रीभगवान मुदगिल को हरियाणा बंद के तहत जोन 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कर्मबीर राठी ने जोन के सभी नेताओं के साथ लाल चौक से लेकर साखोंल गांव तक पैदल दौरा किया और बंद को सफल बनाया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्मबीर राठी ने कहा कि पहले 10 साल कांग्रेस की गलत नीतियों से परेशान रही। भाजपा के पिछले 4 साल के कार्यकाल में किसान, व्यापारी, दुकानदार, श्रमिक, सरकारी कर्मचारी, आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुका है। लोगों को सुविधाएं व मंहगाई घटाने का नारा देकर केंद्र व हरियाणा में सरकार बनाने वाली भाजपा का जनविरोधी चेहरा जनता ने देख लिया है। हरियाणा में आगामी सरकार इनेलो बसपा गठबंधन की बनेगी तब सभी वर्गों की भलाई करने का काम किया जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष रामरतन गौतम व बसपा हलकाध्यक्ष ब्रहमदत्त तंवर ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा से दुखी है और 2019 में केंद्र में बहन मायावती व हरियाणा में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जोन 3 के प्रभारी कर्मबीर राठी, सतीश नंबरदार, जीत राठी साखोंल, श्रीभगवान मुदगिल ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार के राज में न तो एसवाईएल नहर का निर्माण हुआ, न ही लोगों के खाते में 15-15 लाख रूपये आए। आए दिन डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे है। हर साल खाद के दाम कम करने की बजाय बढ़ाए जा रहे है। नोट बंदी से लेकर अब तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था नही संभली है। जीएसटी लगाकर व्यापारियों व छोटे दुकानदारों को आर्थिकरूप से बर्बाद करने का काम भाजपा ने किया है। हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है।
बंद में इन्होंने निभाई जिम्मेदारी : बसपा जिलाध्यक्ष रामरतन गौतम, बसपा हलकाध्यक्ष ब्रहमदत्त तंवर, पूर्व सरंपच महेंद्र दलाल, योगेंद्र दलाल, पूर्व सरपंच राज सिंह दलाल, मांगेराम राठी पूर्व सरपंच, नरदेव दहिया, अमरनाथ पूर्व सरपंच, करतार सिंह पूर्व सरपंच, राजेंद्र मेहरा पूर्व पार्षद, राजू दलाल पूर्व पार्षद, बिजेंद्र छिल्लर, जोगेंद्र खत्री पूर्व पार्षद, कृष्ण बामडोली, जोगेंद्र खत्री कुलासी, राजा मांडोठी, सुरेन जसौरखैड़ी, मास्टर राज सिंह छिकारा, महाबीर निलाठी, संदीप जाखोदा, संटी बामडोली, चन्दरे पूर्व सरपंच, पवन छिल्लर, उमेद सैन, जगबीर रहिल, महेंद्र्र राठी, संजू पूर्व सरपंच, रमेश राठी, संजीव मलिक, संजय परनाला, रितेश छिकारा, सूबेदार सत्यव्रत कादयान, प्रवीन कुमार, आनंद लाईनार, अमित कुमार, सुन्दर टांडाहेड़ी, पंकज खत्री, मोनू राठी, सुमेर राठी, मास्टर आजाद, मंजीत लडरावन, सहित अनेक इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं ने बंद का सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
फोटो कैप्शन:- इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा बंद के तहत जोन 3 का दौरा करते हुए कर्मबीर राठी व गठबंधन के कार्यकर्ता।