बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस पार्टी के जनाधार बढ़ाने, महिला सशक्तिकरण व उनके अधिकारों को लेकर आवाज उठाने वाली हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डॉ. नीना सतपाल राठी को उनके बेहतरीन कार्य के चलते अब नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने उन्हें पहले पद के साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र भी सौंपा है। डा. नीना सतपाल राठी को पार्टी में विशेष तवज्जों मिलने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डा. नीना सतपाल राठी ने प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशानिक इंचार्ज के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव, हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रभारी अनूपमा रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं का
आभार जताया। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि वे पार्टी के संगठन को मजबूत करने, महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगी। इसके लिए दिन-रात काम करती रहेंगी। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है और कांग्रेस से महिलाओं व आमजन को जोडऩे के लिए उन्होंने अभियान भी चलाया हुआ है। महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लडऩे से वे पीछे नहीं हट रही। उन्हें उनका हक दिलाने के लिए प्रयासरत है। गांव व वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार व उसकी नीतियों के बारे में आमजन को जागरूक करने का काम कर रही हैं। बता दें कि महिलाओं को सशक्त बनाने, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से महिला कार्यकर्ताओं का सीधा संवाद हो सके इसके लिए लांच किए गए शक्ति एप का बहादुरगढ़ से ही उन्होंने शुभारंभ कराया था। इस आयोजन में हजारों की संख्या में बहादुरगढ़ क्षेत्र से महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया था। शक्ति एप का बहादुरगढ़ में उद्घाटन राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने किया था। समारोह में उमड़ी भीड़ से वह गद्गद् नजर आई थी और यहां तक कि उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक डा. नीना सतपाल राठी की पीठ भी थपथपाते हुए आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया था। अब डा. नीना सतपाल राठी के पार्टी को मजबूत करने के लिए करवाए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार भी जताया है।डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि इसी माह के अंत में महिलाओं की हरियाणा यात्रा शुरू होगी और यह यात्रा हर जिले से होते हुए निकलेगी। इसमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने व भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आमजन को जागरूक करते हुए यह यात्रा हरियाणा से शुरू होकर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर संपन्न होगी। साथ में कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में फिर से आमजन का ख्याल रखने वाली कांग्रेस की सरकार बनेगी। झूठे वायदे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होगा।
-फोटो कैप्शन : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. नीना सतपाल राठी को नियुक्ति पत्र देते हुए राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा।

डॉ. नीना सतपाल राठी बनी हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष -राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने दिया नियुक्ति पत्र -डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा, जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से होगा निवर्हन
-
Previous
पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति अध्यक्ष सतीश छिकारा ने 9 सितंबर रविवार को लाइनपार छोटूराम नगर में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए लोगों को दिया निमंत्रण, लाइनपार व छोटू राम नगर कालोनियों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा ने लोगो की सुनी समस्या, लाइनपार के छोटूराम नगर में नालियां ठप, गलियों में कीचड़ की भरमार : सतीश छिकारा