बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार.
केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए किए गए आर्थिक सहयोग के तौर पर एकत्रि धन संग्रह व खाद्य पदार्थ एवं जरूरत की चीजों को भेजने के लिए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने प्रक्रिया शुरू कर दी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव को पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान की मौजूदगी में मानवता की भलाई के लिए 1 लाख 21 हजार रूपये का चैक भेंट किया है। इससे
पहले डा. नीना सतपाल राठी अपने निजी कोष से बाढ़ पीडि़तों के लिए आगे आते हुए 51 हजार रूपये सहयोग स्वरूप दे चुकी हैं।
इंसानियत के नाते इस नेक कार्य के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने डा. नीना सतपाल राठी के कार्य की खूब सराहना की और कहा कि हमें प्राकृतिक आपदा से घिरे हुए लोगों की मदद के लिए राजनीति से ऊपर उठकर उनकी हर संभव मदद करनी चाहिए ताकि प्रभावित व बेघर हुए लोग फिर से अपना जीवन यापन का निर्वाह सही से कर सके। डा. नीना सतपाल राठी ने केरल बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ के लिए 25 अगस्त को बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के
नजदीक स्पेशल कैंप लगाया था। यहां पर कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने दिनभर बैठकर सहायतार्थ सामग्री संग्रहित की थी। वहीं हर राजनीति दलों, सामाजिक व अन्य संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा आमजन से अपील की थी कि वे प्राकृतिक आपदा से पीडि़तों की मदद के लिए बढ़चढ़ कर आगे आएं। इस सहायतार्थ कैंप के माध्यम से यहां पर 1 लाख 21 हजार रूपये की आर्थिक मदद केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए हुई। जिसको उन्होंने राजीव गांधी नेशनल रीलिफ फंड के नाम से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुष्मिता देव को हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान की मौजूदगी में भेंट किया है। वहीं खाद्य पदार्थ, कपड़े, दवाईयां व अन्य आम जरूरत की चीजों को भेजने के लिए पुलिस व प्रशासनिक स्वीकृति ली जा रही है। डा. नीना सतपाल राठी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आमजन ने दिल खोलकर अपने हिसाब से सहयोग दिया है। चाहे उसमें आर्थिक मदद हो या फिर खाने-पीने का सामान या
अन्य जरूरत की चीजें व दवाईयां हो। उन्होंने सभी सहयोग कर्ताओं का इसके लिए आभार जताया। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि हमें जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए जरूरत आगे आना चाहिए। केरल जो कि बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां पर न केवल काफी जनहानि हुई है बल्कि कई लाख लोग बाढ़ की विभित्सा से प्रभावित होकर बेघर भी हुए है। ऐसे में यहां के लोगों की मदद के लिए हम सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेते अपनी स्वेच्छा से सहयोग करना चाहिए
ताकि वहां के लोग संकट की इस घड़ी से फिर से उभर सके। बाढ़ पीडि़तों के लिए लगाए सहायतार्थ कैंप में 42 बोरी चावल, 20 बोरी गेहूं, 10 पेटी बिस्कुट, 8 पेटी विभिन्न तरह की दवाईयां, कपड़े व अन्य जरूरत का सामान संग्रहित हुआ है। इस सामान को अब दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर भेजने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-फोटो कैप्शन : लोकसभा सांसद व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव को बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए 1 लाख 21 हजार रूपये का चैक भेंट करते हुए डा. नीना सतपाल राठी।
