बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के महाबीर मंदिर में श्री सुंदरकांड का पाठ व भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि मंै स्वयं जटवाडा मौहल्ला की रहने वाली हूं इसलिए अपनों के बीच इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम में आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।
उन्होंने मंदिर परिसर में सजे सजे भव्य दरबार में जहां मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया वहीं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भी की। श्री सुंदरकांड के पाठ के साथ-साथ कई देर एक से बढक़र एक मधुर भजन भी भजन गायक मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए। हर कोई भजनों की अमृत वर्षा के बीच भक्तिरस में डूबा नजर आया। डा. नीना सतपाल राठी ने अपने संबोधन में सभी लोगों के सुख-समृद्धि व स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस
तरह के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से जहां मनुष्य के मन को शांति मिलती है वहीं धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति भी उनका जुड़ाव अधिक होता है। हमें इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि हमें पुण्य की प्राप्ति मिल सके। हमें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का वातावरण तेजी से बदल रहा है। ऐसे में हमें अपने गृहस्थ जीवन से थोढ़ा सा समय निकालकर देश व समाज के उत्थान व विकास के लिए जरूर देना चाहिए। यह हमारे जीवन का अहम हिस्सा होता है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा
कि हमारे अंदर अर्पण, तर्पण व समर्पण का भाव जरूर होना चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर देते हुए कहा कि जिस देश की महिलाएं सशक्त होगी वह देश हर क्षेत्र में आगे होगा। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाए और यदि कहीं पर भी उन्हें कुछ गलत नजर आता है तो उसका विरोध करते हुए समाज को सार्थक दिशा देने का काम करें। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी आवाज
बुलंद करना है। इसके लिए वे दिन-रात एक किए हुए है। आज देश-प्रदेश में स्थिति यह है कि महिलाओं के साथ खूब अन्याय, अत्याचार हो रहे हैं। यहां तक कि छोटी-छोटी बेटियों के साथ दरिदंगी हो रही है और अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे है। बेटियां व महिलाएं असुरक्षित है और आज कहीं पर भी अकेले जाने से घबराने लगी हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है। कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि डा. नीना सतपाल राठी को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका सम्मान भी किया। वहीं मुख्य अतिथि ने आयोजनकर्ता को अपनी ओर से 21 हजार रूपये
व स्कूली बच्चों की मदद के लिए 5100 रूपये भेंट किए। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पंडि़त शिवकुमार, मनोनीत पार्षद इंद्रकुमार नागपाल, राजू नागपाल, संजीव पसरीजा, अशोक, विनोद के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बाक्स : 1
बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए दिए 51 हजार
बहादुरगढ़। केरल में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए अब हरियाणा महिला कांग्रेस भी आगे आई है। प्रभावित लोगों की सहायतार्थ के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी ने अपने निजी कोष से 51 हजार रूपये दिए हैं। उन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में 51 हजार रूपये अपनी ओर से सहायतार्थ महिला कांग्रेस हरियाणा को भेंट किए हैं। डा. नीना सतपाल राठी ने केरल में जो प्राकृतिक आपदा हुई है उससे लाखों लोग बेघर हो गए है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि हमें प्राकृतिक आपदा में फंसे हुए लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और जितनी हो सके अपनी ओर से उनकी हर संभव आर्थिक मदद भी किसी न किसी तरह से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिला संगठन बाढ़ पीडि़तों व अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयासरत रहता है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे विपदा से घिरे हुए लोगों की अपनी ओर से जितनी हो सके उतनी मदद जरूर करें ताकि बेघर हुए लोग दोबारा से अपना जीवन निर्वाह सही ढंग से कर सके और वहां
का जन-जीवन सामान्य हो सके।
-फोटो कैप्शन : श्री सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए आयोजक।