बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के वार्ड नंबर-15 के शिव भक्तों द्वारा डाक कावड रवाना हुई। जिसे समाज सेवी व पार्षद प्रतिनिधि कपूर सिंह राठी द्वारा शुभ संदेश के साथ रवाना किया गया। वार्ड के शिव भक्तों ने जय भोलेनाथ व बम बम भोले के जयकारे लगा कर भगवान को स्मरण किया। इस अवसर पर कपूर ङ्क्षसह राठी ने कहा कि सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। ऐसी मानता है कि इस माह में शिव की पूजा अर्चना करने से मन वंछित मनोकामनाएं पूर्ण होती है। विशेषकर जो भक्त पैदल कावड या डाक कावड लाते है उनकी इच्छाएं अवश्य पूर्ण होती है। इस अवसर पर भक्तों ने कपूर सिंह राठी का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण मास्टर, प्रधान हरिओम वाल्मीकी, देवेंद्र फौजी, विनोदी, केवल राम, राम प्रसाद, नीरज, वीरु, बलजीत, गोविंद, अशीष, रवि महरौलिया, जस्से, अमन, सेठी, सन्नी, सपीन व विशाल आदि भी उपस्थित रहे
