बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन द्वारा फ्रेंडशिप डे पर सुबह 6.30 बजे सेक्टर 2 वाटर वर्क्स के सामने डिवाइडर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर 20 पेड़ ट्री गार्ड सहित लगाए गए। इनमें अघिकतर वृक्ष नीम, शीशम, पीपल, जामुन, सरस के थे। इस मौके पर सैनिक नगर से मास्टर विजय पाल, सेक्टर 2 सेक्रेटरी गुलाब सिंह मालिक, सौरभ, रोहित, मधु, अलंकृता, गीता दहिया व स्थानीय लोग मौजूद थे।
संस्था द्वारा समय समय पर अनोखे अभियान चलाये जाते हैं। इस बार का उद्देश्य था “पर्यावरण से यारी फ्रेंडशिप निभाने की बारी” जिसके अंतर्गत एक पेड़ को हम दोस्त बनाये। और उसके साथ दोस्ती निभाए। जब वो वृक्ष बड़ा होगा तो हमें फ्री में ऑक्सीजन, छाँव व फल प्रदान करेगा। इसके अलावा संस्था द्वारा 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे ना मनाकर अप्रैल कूल डे मनाया। पर्यावरण दिवस पर पॉलीथीन मुक्त बहादुरगढ़ अभियान चलाया गया। जून में गर्मियों की छुट्टियों में सभी स्कूलों में 1 विद्यार्थी 1 पेड़ अभियान चलाया। वन महोत्सव में पुरे सप्ताह सातों दिन पेड़ पौधे लगाए गए। व एक अन्य अभियान में 10 पेड़ और 10 बाल्टी पानी अभियान चलाया गया। प्रत्येक रविवार को संस्था द्वारा पेड़ पौधे लगाए जा रहा हैं। इसमें स्थानीय लोग भी काफी मात्रा में रूचि ले रहे हैं व नये नये लोग जुड़ रहे हैं। पेड़ लगाने का उद्देश्य यही है बढ़ते हुए प्रदूषण को किसी तरह से कम किया जाये और बहादुरगढ़ शहर हरा भरा बन सके।