बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
जन जागरण अभियान के तहत आज पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने आसौदा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों का समान रुप से विकास हो सकता है। इनेलो बिना किसी भेदभाव के काम करती है और उसका उद्देश्य है कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो।
राठी ने कहा कि इनेलो पार्टी मजबूत हो इसके लिए वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक कर रहे है। साथ ही इनेलो में लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुडने के लिए प्रेरित भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज गांवों में वर्तमान सरकार के प्रति गुस्सा है, लोगों का कहना है कि भाजपा राज में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे, महिलाओं के साथ छेडछाड व रेप जैसी वारदातें बढ गई है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का है। जिसके बाद सभी वर्गों का समान रुप से विकास होगा और प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। इससे पूर्व गांव पहुंचने पर लोगों ने फूलमालाएं व पगडी पहना कर पूर्व विधायक नफे सिंह राठी का स्वागत किया। इस अवसर पर नौगामा के प्रधान कपूर सिंह, पंडित अतर सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन दयानंद दलाल, जयसिंह गिधालिया, जयसिंह प्रधान दादा बूढा मंदिर, रणधीर हुड्डी, प्रकाश, पंडित भले राम, राजेंद्र, सूरजमल हुड्डी, पंडित फूलचंद, रामकिशन नंबरदार आदि उपस्थित रहे।