बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के नया गांव रोड़ स्थित गौ एवं वन्य जीव उपचार केन्द्र में रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ को विधिवत रूप से प. अमित मिश्रा ने संपन्न करवाया। हवन यज्ञ पर जजमान के रूप मेंं महताब सिंह मान उपस्थित रहे। हवन यज्ञ के पश्चात महताब सिंह मान ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से गौधन सेवा समिति द्वारा संचालित केन्द्रों पर आ रहे हैं। वे गौधन सेवा समिति के सेवा कार्यों से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि गौधन सेवा समिति नया गांव व सांखौल केन्द्रों पर क्षेत्र के सभी बेसहारा गोवंश व अन्य सभी प्रकार के जीवों का उपचार कर के पुण्य का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समिति बेसहारा गौवंश व अन्य सभी प्रकार के जीवों के लिए जाखौदा में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विशाल पशु चिकित्सालय का निर्माण कर रही है। सभी क्षेत्रवासियों को इस पुण्य कार्य में दिल खोलकर दान करना चाहिए। इस अवसर पर गौधन सेवा समिति के रमेश राठी, कृष्ण चावला, बिजेन्द्र राठी, सुशील राठी, राजेन्द्र जांगड़ा सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।
