बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
जिस हरियाणा को दूध-दही के खाने व विकास के मामले में नंबर-वन के तौर पर जाना जाता था वह प्रदेश अब अपराध में नंबर-वन व देश में रेप की राजधानी बन गया है। आए दिन लूटपाट, हत्या होना आम बात हो गई है तो छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटनाएं हो रही है, जिससे महिलाएं अपने आप को असुरक्षित मानने लगी है। ऐसे में लोगों में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति रोष है और जल्द ही चुनाव की बाट जोह रहे है ताकि आने वाले चुनाव में उसे बाहर का रास्ता दिखाकर आमजन का ख्याल रखने वाली व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाया जा सके। यह कहना है हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान का।
वह शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश महिला महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी के बहादुरगढ़ स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इससे पहले उन्होंने 29 जुलाई को वार्ड 30 के सैनिक नगर के सामुदायिक केंद्र में होने वाले महिला शक्ति एप प्रोजेक्ट
लांचिंग समारोह की तैयारियों को जायजा लिया। रविवार को बहादुरगढ़ हलके में इस एप की लांचिंग राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा की ओर से की जाएगी ताकि पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधा संवाद कर सके और यदि उनके कुछ सुझाव हो तो वे इस एप के माध्यम से उन्हें भेज सके। यही नहीं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से महिला सशक्तिकरण व अन्य मुद्दों को लेकर जो कुछ दिशा-निर्देश दिए जाए उन पर पर भी काम हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा महिलाओं को राजनीति में आगे बढऩे व उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए काम कर रहे है। महिला कार्यकर्ता भी पार्टी के संगठन को मजबूत आधार देने से पीछे नहीं है। सुमित्रा चौहान ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने कभी परिवार नहीं चलाए वो महिलाओं व बेटियों के प्रति कैसे अपनी जिम्मेदारी समझेंगे? उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी तब तो उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया लेकिन आज न केवल हरियाणा बल्कि अन्य प्रदेशों में बेटियों व महिलाओं के साथ घिनौने अपराध हो रहे है बल्कि महिलाएं अपने को असुरक्षित भी मानने लगी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में नंबन वन था और हर वर्ग के लोग खुश थे लेकिन जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई तभी से प्रदेश विकास में तो पिछड़ा ही है साथ में अपराधों में नंबर-वन बनकर रह गया। सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, व्यापारी, गरीब व आमजन सब परेशान है। आए दिन अपराधों में इजाफा हो रहा है तो महंगाई भी दिनोंदिन बढ़ रही है। लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोग खुश रहते है। हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़े है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने व उनकी आवाज बुलंद करने व उनके साथ विचार व सुझाव सांझा करने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला शक्ति एप को लांच किया था। इस एप से अब तक देश में लाखों महिलाएं जुड़ चुकी है और हरियाणा से अब तक 10 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी है। इनमें से काफी महिलाओं ने राहुल गांधी से सीधा संवाद किया है। उन्होंने बहादुरगढ़ में 29 जुलाई को
महिला शक्ति एप लांचिंग समारोह के लिए महिला कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता से विपक्षी
दल से जुड़े नेता बौखला रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और 2019 में कांग्रेस की सरकार देश व प्रदेश में बनेगी। इसमें महिलाओं को राजनीति में उनकी पूरी भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। डा. नीना सतपात राठी ने रविवार को बहादुरगढ़ में होने वाले महिला शक्ति एप लांचिंग
समारोह को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं न्यौता दिया और इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत आधार देने व महिला शक्तिकरण को बढ़ावा देने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आह्वान भी किया। पत्रकार वार्ता वाता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी, असलम खान, बीरमति, संतोष देवी, भावना, अंजू के अलावा कई अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
-फोटो कैप्शन : पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान व महासचिव डा. नीना सतपाल राठी।
