बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा रविवार 29 जुलाई को शहर के सैनिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए महिला शक्ति प्रोजेक्ट को हरियाणा में लांचिंग कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। कार्यक्रम की आयोजक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना राठी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान करेगी, जबकि महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी भी विशेष रूप से
शामिल होंगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने व अधिक से अधिक महिलाओं को इसका न्यौता देने का अभियान तेज कर दिया।
बृहस्पतिवार को गांव मांडोठी में महिलाओं को इस कार्यक्रम का न्यौता देते हुए डा. नीना सतपाल राठी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश व प्रदेश की महिलाओं से सीधे संवाद के लिए महिला शक्ति प्रोजेक्ट शक्ति शुरू किया है। इसको सभी प्रदेशों में लांच किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा में इस प्रोजेक्ट लांचिंग कार्यक्रम की जिम्मेवारी राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को दी गई है। वह बहादुरगढ़ में रविवार 29 जुलाई की सुबह साढ़े 10 बजे वार्ड 30 के अधीन आने वाले सैनिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र (बारातघर) में महिला शक्ति प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगी। डा. नीना राठी ने बताया कि इस एप के माध्यम से महिलाओं को और ज्यादा सशक्त बनाया जाएगा। इससे उनकी हर आवाज भी बुलंद हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पार्टी कार्यकर्ता सीधा संवाद कर सकेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए यह महिला शक्ति प्रोजेक्ट काफी कारगर साबित होगा। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ही इस एप को लांच किया गया है। महिला शक्ति एप से जुडऩे के लिए वाट्सअप नंबर जारी किया गया है। इस उस नंबर पर महिला कार्यकर्ता को अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर डालना होगा। यह नंबर कांग्रेस मुख्यालय की सोशल मीडिया विंग अपने यहां दर्ज कर लेगी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जब भी कोई दिशा-निर्देश देंगे तो वह एक साथ सभी के पास पहुंचेगा। डा. नीना राठी ने बताया कि बहादुरगढ़ में महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप के लांचिंग कार्यक्रम में आर्गेनाइजेश इंचार्ज महिला महासचिव सुधा भारद्वाज, एआईसीसी मेंंबर चित्रा सरवारा, महिला उपाध्यक्ष कार्यालय इंचार्ज रंजीता मेहता के अलावा कई अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगी। गांव मांडोठी में महिलाओं को निमंत्रण देने के लिए पहुंची डा. नीना राठी के साथ रामवती, संतोष, भावना, कृष्णा देवी, सोना देवी,
बिमला, राजेश, नीता देवी, बबीता, रिंकी, पूजा, सावित्री, सविता, रेखा के अलावा कई अन्य महिला कार्यकर्ता साथ रही।
-फोटो कैप्शन 1 : गांव मांडोठी में महिलाओं को न्यौता देते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना राठी।
