बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
सब्जी मंडी में 22 जुलाई को आयोजित विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया है। यह जनसभा बहादुरगढ में अभी तक की ऐतिहासिक सबसे विशाल जनसभा रही है। आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत का ही परिणाम है कि जनसभा ने एक रैली का रुप ले लिया और हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर इस जनसभा को सफल बनाया।
राठी ने कहा कि कार्यकर्ता ढोल नगाडों के साथ नाचते गाते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचे और जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेवारी दी गई थी वो उसने बखूबी निभाई। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। महिलाओं व युवाओं ने विशेष रुप से जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जनसभा को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि जनसभा में मुख्य अतिथि चौ.अभय सिंह चौटाला व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक अरोडा भी इस विशाल जनसभा में उमडी लोगों की भीड को देखकर काफी खुश नजर आए और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नफे सिंह राठी को भी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में शामिल करने की घोषणा की और कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। राठी ने कहा कि जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं के अंदर जोश व जुनून था उससे साफ हो गया है कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल व बसपा पार्टी गठबंधन का है। आने वाले चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन शानदार जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। जिसके बाद प्रदेश में विकास की एक नई लहर चलेगी। प्रदेश की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है और अब बदलाव का मन बना चुकी है। जनता ने दस साल कांग्रेस का शासन देख लिया और चार साल से भाजपा के कुशासन को झेल रही है। इसलिए अब जनता इनेलो-बसपा गठबंधन को सत्तासीन करने की ठान चुकी है। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने इनेलो नेताओं के ऊपर दिए गए आपत्तिजनक बयान को बीजेपी के विधायक नरेश कौशिक की बौखलाहट का परिणाम बताया। उन्होंने एक बार फिर जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

सब्जी मंडी में हुई जनसभा बहादुरगढ की अब तक की सबसे विशाल जनसभा साबित हुई: नफे सिंह राठी
-
Previous
इनेलो-बसपा गठबंधन की होगी प्रदेश में अगली सरकार:अभय चौटाला, अभय चौटाला के नेतृत्व में राठी समेत कई हुए इनेलो में शामिल, नफे सिंह राठी की हुई घर वापसी, हजारों साथियों के साथ इनेलो में हुए शामिल, बहादुरगढ़ के आठ नगरपार्षद भी हुए इनेलो में शामिल, नफे सिंह राठी ने उठाया ट्रक यूनियन व सब्जी मंडी के दुकानदारों की समस्या का मुद्दा …