बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश में भाईचारा मजबूत करने, सत्ता में बदलाव लाने व खुशहाली के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मेवात के पुन्हाना में हुई जनक्रांति क्रांति लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह रहा। शनिवार को बहादुरगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ता पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सतपाल राठी के नेतृत्व में रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे। गाडिय़ों के लंबी काफिले के साथ वे दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय से रवाना हुए।
इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी ने कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रैली की सफलता से भाजपा व अन्य विपक्षी दल घबराए हुए है। पूर्व सीएम की कार्यशैली से आमजन खुश है। जब कांग्रेस की सरकार थी और हुड्डा 10 साल तक प्रदेश के सीएम रहे तब प्रति व्यक्ति आय व अन्य क्षेत्रों में हरियाणा नंबर वन था। लेकिन जब से सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा की सरकार बनी तभी से प्रदेश विकास में तो
फिसड्डी हुआ ही है। साथ में अपराधों में नंबर वन बनकर रह गया है। आज न तो लोगों के जनहित के कार्य हो रहे है और न ही प्रदेश में विकास कार्य हुआ है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से लोगों में गहरा रोष है। निरंतर महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से किसान, व्यापारी, व आमजन परेशान है। भाजपा सरकार अपने वायदों से मुकर रही है। एक भी वायदा अपने 4 साल के कार्यकाल में पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कार्यशैली से लोग खुश है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश को नंबर वन बनाने का कार्य किया था लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आए तभी से न तो प्रदेश में विकास हो रहा है और न ही अमन व शांति है। राठी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान प्रदेश का आज किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा व हर वर्ग परेशान हो चुका है। प्रदेश में होने वाले 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता भाजपा का हरियाणाा से सफाया कर देगी। राठी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान जो परियोजनाएं क्रियांवित की हुई थी उन्हें भी भाजपा ने सिरे नहीं चढ़ाया गया। बल्कि उनका नाम बदलकर झूठा श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लोग इस बारे में भलीभांति परिचित है। सतपाल राठी ने कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की यह रथ यात्रा प्रदेश में भाईचारा मजबूत करने, खुशहाली लाने व भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खासा उत्साह रहता है और वे जल्द ही चुनाव की बाट जो रहे हैं ताकि फिर से कांग्रेस की सरकार बने और प्रदेश की बागड़ौर फिर से चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों में हो। पुन्हाना रैली में रवाना होने वालों में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन असलम खान, ओमप्रकाश प्रधान, जीत सिंह, राजेश खत्री, नीना राठी, भावना, राहुल लडरावन, रोहतास मलिक, प्रदीप मलिक, अमित, नरेश राठी, आश्चर्य राठी, मोंटी सौलधा, नवीन राठी, राकम के अलावा कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।
-फोटो कैप्शन : रैली में शिरकत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी, असलम खान व अन्य।
