बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पार्टी कार्यकर्ताओं का सीधा संवाद हो सके और विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय ली जा सके इसको लेकर चंडीगढ़ में महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप लांच किया गया है। इसमें हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के मार्गदर्शन में हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव एवं प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी ने बहादुरगढ़ से कई महिला कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत की और महिलाओं की आवाज को सशक्त बनाने पर पूरा जोर भी दिया। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि महिला शक्ति प्रोजेक्ट लांच होने से जहां महिलाओं को और ज्यादा सशक्त बनाया जाएगा वहीं उनकी हर आवाज भी बुलंद हो सकेगी। यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पार्टी कार्यकर्ता सीधा संवाद कर सकेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए यह महिला शक्ति प्रोजेक्ट काफी कारगर साबित होगा। इसके माध्यम से वाट्सअप व मैसेज के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान भी होगा। कार्यक्रम में रवाना होने से पहले बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं वार्ड-30 से पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप लांच होने से न सिर्फ जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से जुडऩे में मदद मिलेगी। बल्कि यह भी सुनिश्चित हो सकेगा कि यदि उनकी कोई शिकायत है, तो उनका तत्काल समाधान हो। इससे हरियाणा की समस्याओं को सूक्ष्म स्तर पर देखने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करते हैं। साथ में वे उनसे संपर्क में रहना चाहते है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का संगठन मजबूत होता जा रहा है और वे अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति में आगे लाने का कार्य कर रहे है। सभी वर्गों के लोगों
के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान भी करते है। महिलाओं को सशक्त बनाने व राजनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी पूरजोर प्रयास कर रहे हैं। महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप के माध्यम से राहुल गांधी अपने लोगों से हमेशा संपर्क में रहना चाहते है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि इस पहल का मकसद कांग्रेस में दोतरफा संवाद (कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच) कायम करना है। इस परियोजना के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और फिर उन्हें पार्टी पदाधिकारियों की ओर से मुहैया कराए गए एक फोन नंबर 7996479964 पर वाट्अप एसएमएस भेजना होगा। इस महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप से आंतरिक तौर पर संवाद का उचित प्रवाह सुनिश्चित हो सकेगा। इससे पार्टी कार्यकर्ता राज्य और केंद्रीय नेतृत्व को अपने विचारों एवं सुझावों से अवगत करा सकेंगे। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। यह महिला शक्ति प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप हर बूथ, हर ब्लॉक, गांव, शहर, जिले में कांग्रेस की आवाज बनेगा और इसके माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व अपना संदेश, सुझाव आप तक सीधे पहुंचाएगा या फिर आप अपने सुझाव, संदेशों को कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचा सकते हैं। इससे देश व प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुड़ा जा सकता है और उनसे संवाद स्थापित किया जा सकता है। कांग्रेस और उसके नेतृत्व की गतिविधियों की जानकारी निरंतर प्राप्त कर सकते हैं। आपके द्वारा कांग्रेस के लिए किए जा रहे संघर्ष को पहचाना व सम्मानित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कि आमजन से जुड़ी हुई पार्टी है।
-फोटो कैप्शन 1: कांग्रेस महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप लाचिंग के दौरान कार्यक्रम में मौजूद पार्टी से जुड़ी पदाधिकारी सुमित्रा चौहान, डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।
-फोटो कैप्शन 2: महिला शक्ति प्रोजेक्ट एप लांचिंग में हिस्सा लेते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी व अन्य पदाधिकारी।
