बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की कुशल मार्गदर्शन
में देश व हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के
मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं व हको की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक बुलंद कर एक मजबूत विपक्ष की भूमिका रहे है। यह बात पूर्व विधायक
राजेंद्र सिंह जून ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
को जन्मदिन की बधाई देते हुए कही। राजेंद्र जून ने राहुल गांधी को 48वें
जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। पूर्व विधायक
राजेंद्र जून के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी
के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से
मनाया गया। इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि राहुल गांधी की
अध्यक्षता में पार्टी मजबूत होकर उभर रही है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से
विपक्षी पार्टिया घबराई हुई है। हरियाणा की जनता प्रदेश की भाजपा सरकार
से पूर्ण रूप से दुखी है। झूठ बोलकर हरियाणा की सत्ता हथियाने वाली भाजपा
को सत्ता से चलता करने का जनता पूरी तरह मन बना चुकी है। सुरेंद्र छिल्लर
ने कहा कि हरियाणा के कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के
कुशल मार्गदर्शन मे वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में जनता के बीच जाकर
जनविरोधी भाजपा सरकार की गलत नीतियों की जानकारी देने का काम कर रहे है। सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की
बनेगी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल, भगत सिंह जून,लालसिंह
चौहान, कृष्ण दलाल, राजू टांडाहेड़ी, सीटू बराही, देवेंद्र दहिया, राजू
लडरावन, श्याम कानोंदा, चतर सिंह खत्री, सुमित छिकारा, धर्मपाल, राजेंद्र
माजरा, बल्ली मिस्त्री सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन :- पूर्व विधायक राजेंद्र जून के कार्यालय पर केक काटकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
