बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार .
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 48वें जन्मदिवस पर वार्ड-30 के पटेल नगर स्थित मंदिर परिसर में हवन यज्ञ, भजन कीर्तन, पौधारोपण किया गया तो वहीं ठंडे मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना
सतपाल राठी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से उनके जन्मदिन की खुशियां मनाई और उनके स्वस्थ, दीर्घायु होने व देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की कामना भी की गई। कार्यकर्ताओं में समारोह को लेकर खूब उत्साह रहा। महिलाओं ने भजनों के माध्यम से राहुल गांधी की तरक्की की प्रार्थना भी की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राहुल गांधी को जन्मदिन पर हुए हवन यज्ञ में आहुति डालकर उनकी दीर्घायु व 2019 के चुनाव में देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की कामना भी की। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण रक्षा का संदेश देेते हुए
वार्ड में अनेक जगह 51 पौधे भी रोपित किए और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी वार्डवासियों के साथ मिलकर लिया। डा. नीना सतपाल राठी ने राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा व अन्य विपक्षी दल से जुड़े नेता घबराए हुए हैं क्योंकि वे सभी वर्गों को साथ लेकर उनकी आवाज उठाने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से कांग्रेस पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है। आने वाले चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज कर भाजपा की जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। राहुल गांधी पार्टी के संगठन को मजबूत करने, राजनीति में युवाओं को आगे लाने व महिलाओं को उनका हक दिलाने, सशक्त बनाने के लिए भी दिन-रात काम कर रहे हैं। जिसके कारण आज राहुल गांधी विपक्ष उनकी बढ़ी संघर्षता, लोकप्रियता से घबराए हुए है। हवन यज्ञ के दौरान चंद्रकला, भावना, रामरति, प्रकाशी, बीरमति, संतोष, सरजो, मीना, शकुंतला, मीनाक्षी, तमन्ना, कमला, बिमला, सुनीता, धर्मपाल, राजू नागपाल, सतपाल राठी, मनीष, पूर्व पार्षद वजीर राठी, रोहतास मलिक के अलावा काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : वार्ड-30 में राहुल गांधी के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ में आहुति डालकर उनकी दीर्घायु व देश का अगला पीएम बनने की कामना करते हुए डा. नीना सतपाल राठी व अन्य कार्यकर्ता।
