बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पानीपत के समालखा में रविवार को हुई जनक्राति रैली में कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सतपाल राठी व प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना राठी के नेतृत्व में बहादुरगढ़ से सैंकड़ों की संख्या में पुरुष व
महिला कार्यकर्ता वाहनों के लंबे काफिले के साथ रवाना हुए।
दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय से रवाना होने से पूर्व सतपाल राठी व डा. नीना राठी ने कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की यह यह रथ यात्रा प्रदेश में भाईचारा मजबूत करने, खुशहाली लाने व भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। यात्रा को लेकर
कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खासा उत्साह है और वे जल्द ही चुनाव की बाट जो रहे हैं ताकि फिर से कांग्रेस की सरकार बने और प्रदेश की बागड़ौर फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों में हो। उन्होंने कहा कि भाईचारा मजबूत करने, बदलाव लाने व प्रदेश में फिर से खुशहाली लाने के लिए यह जनक्रांति
यात्रा की शुरुआत होडल से शुरू की गई थी। इसके बाद अब समालखा से अगले चरण की यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। उक्त दोनों वरिष्ठ कांगे्रसी नेताओं ने कहा कि न तो हुड्डा झुकेगा और न ही उनका रथ रूकेगा। उनकी यह यात्रा बदलाव लाकर रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट करते
आह्वान किया है कि भाजपा को भगाना है और फिर से प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस को लाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से लोगों में गहरा रोष है। निरंतर महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से किसान, व्यापारी, व आमजन परेशान है। भाजपा सरकार अपने वायदों से मुकर रही है। एक भी वायदा अपने 4 साल के कार्यकाल में पूरा नहीं किया। ऐसे में इस जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर हमें केंद्र व प्रदेश में फिर से सभी वर्गों का ख्याल रखने वाली कांग्रेस की सरकार को बनाना होगा। साथ में प्रधानमंत्री के पद पर राहुल गांधी तो हरियाणा में सीएम फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बनाना होगा तभी देश व प्रदेश का भला हो सकेगा। सतपाल राठी व डा. नीना राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश के विकास की तरफ ध्यान न देकर लोगों को केवल अपनी बातों से गुमरा करने में लगे रहते हैं। नाम व योजनाएं बदलने का काम केवल भाजपा शासनकाल में हो रहा है। धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कार्यशैली से लोग खुश है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश को नंबर वन बनाने का कार्य किया था लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आए तभी से न तो प्रदेश में विकास हो रहा है और न ही अमन व शांति है। बल्कि लोगों के भाईचारे को तोडऩे का काम भी भाजपा ने किया है। भाजपा केवल जुमलों, मंथन-चिंतन शिविरों व कार्यक्रमों तक सरकार घिरकर रह गई है। प्रदेश को विकास देने की बजाय इसे पिछाडऩे में लगी है। इसी का कारण है कि अब कुछ प्रदेशों में हुए विधानसभा व लोकसभा चुनावों में लोग भाजपा को हार का कड़ा सबक सिखा रहे हैं। जनक्रांति रैली में रवाना होने वालों में भावना, बीरो देवी, किरण, शकुंतला, शीला देवी, सरोज, सुमन, राज देवी, बीना, कविता, प्रोमिला, चम्पा, कमलेश, शांति, चंद्रो, संतोष, कविता, राजू नागपाल, राज गुलिया, रोहतास मलिक, मोंटी सोलधा, राहुल लडरावन, दयाचंद, प्रमोदी गौरी, ओमप्रकाश, अयूब सहरावत के अलावा काफी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता शामिल रहे।
-फोटो कैप्शन : पूर्व सीएम चौधरी भूपेंंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रवाना होते सतपाल राठी व डा. नीना राठी।

