बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर नमन करते हुए कहा कि नेहरू एक उच्च विचारों एवं दूरदर्शी सोच रखने वाले महान नेता थे। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करते हुए समाज के गरीब एवं असहाय लोगों का जीवन स्तर सुधारने हेतु अनेक लाभकारी नीतियां बनार्ई। पूर्व विधायक राजेंद्र जून के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने देश के सभी वर्गों की भलाई व उत्थान के लिए नीतियां बनाई। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से विशेष लगाव रखते थे जिसके चलते बच्चेें आज भी उनको चाचा नेहरू के नाम याद करते है। सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि देश के विकास में प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू का योगदान सदैव भावी पीढ़ी के लि प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। इस अवसर पर धर्मबीर भगत, दयाचंद रंगा, भगते जून, संजय पहलवान, सीटू बराही, किशन चंद सैनी, बलवान जाखोदा, कृष्ण गुलिया, नफे जून, लाल सिंह चौहान, राजेंद्र जून माजरा, मनोज काजला, चतर सिंह खत्री, राजकुमार जाखड़, मोनी छिकारा, देवेंद्र आसीवाल, देवेंद्र दहिया,
धर्मपाल बोहत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके दिखलाए गए देश सेवा के मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
फोटो कैप्शन :-पूर्व विधायक राजेंद्र जून के कार्यालय पर जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते कांग्रेस हुए कार्यकर्ता।
