बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न एवं देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरु की 54वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। बहादुरगढ़ में प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना राठी व कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ
महासचिव सतपाल राठी के कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। साथ में उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला। इसके बाद उक्त दोनों नेताओं ने दिल्ली के शांतिवन में पहुंचकर उनकी समाधिस्थल पर जाकर भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित
किए।
दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें वार्ड-30 के अनेक लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत करते हुए बच्चों के प्रिय व कुशल राजनीतिज्ञ रहे देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरु को याद किया। डा. नीना राठी व सतपाल राठी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु एक अच्छे नेता और वक्ता ही नहीं अच्छे लेखक भी थे। उन्होंने कहा कि आजादी के महानायकों में से एक थे। पंडित जवाहर लाल जिन्हें आजाद भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। नेहरु एक समाजवादी,
धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं तो बच्चे उन्हें चाचा नेहरु कहकर पुकारते हैं। महान लेखक, विचारक व कुशल राजनेता रहे पंडित जवाहर लाल नेहरु ने अंग्रेजी में द डिस्कवरी ऑफ इंडिया ग्लिंपसेस ऑफ वल्र्ड हिस्टरी और बायोग्राफी टुवर्ड फ्रीडम जैसे कई किताबें भी लिखी। उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए 11 बार नामित किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने विदेशी वस्तुओं का त्याग करके खादी को अपना लिया और असहयोग आंदोलन में भी सक्रिय रूप से कूद पड़े थे। वे धर्म निरपेक्षता और भारत की जातीय व धार्मिक विभिन्नताओं के बावजूद देश की मौलिक एकता पर जोर देने के अलावा नेहरु भारत को वैज्ञानिक खोजों और तकनीकी विकास के आधुनिक युग में ले जाने के प्रति भी सचेत थे। उन्हें 1955 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। अपने देशवासियों में निर्धनों व अछूतों के प्रति सामाजिक चेतना की जरूरत के प्रति जागरूकता पैदा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान पैदा करने का भी कार्य उन्होंने किया। स्वाधीनता संग्राम के योद्धा के रूप में वह यशस्वी थे और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनका अंशदान अभूतपूर्व था। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरु को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में देवेंद्र राठी, रोहतास मलिक, मोंटी सोलधा, प्रदीप मलिक, भावना, रामरति, चंपा देवी, अशोक मेहता, लक्ष्मण महतो, अजय सिंह, राम प्रवेश, बसंत प्रसाद, गुड्डू, अजय, अक्षय व सुमित के अलावा कई अन्य शामिल रहे।
-फोटो कैप्शन : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को श्रद्धाुसमन अर्पित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डा. नीना राठी के अलावा सतपाल
राठी व अन्य।
-फोटो कैप्शन: दिल्ली में शांतिवन में जाकर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना राठी व सतपाल राठी।
