बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भाजपा सरकार द्वारा महिलाओंं व आमजन से किए गए विश्वासघात को लेकर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान की अध्यक्षता में हुआ। बहादुरगढ़ से पार्टी की प्रदेश महासचिव एवं प्रशासनिक इचंार्ज डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में काफी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लेते हुए भाजपा के खिलाफ अपना कड़ा विरोध जताते हुए नारेबाजी भी की। साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। शनिवार को काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ रवाना होने से पहले बहादुरगढ़ स्थित दिल्ली-रोहतक रोड अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने 4 साल पूरे होने तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया, बल्कि लोगों के साथ विश्वासघात किया है। महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस के अलावा आम
जरूरत की चीजों के रेट बढ़ाकर लोगों की कमर तोडऩे का काम किया है। मासूम बच्चियां, बेटियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अब वे अकेले में कहीं पर भी जाने से कतराती है क्योंकि उन्हें डर सताता रहता है कि कहीं उनके साथ दुष्कर्म, छेडख़ानी या फिर अन्य वारदात न हो जाए। उन्होंने कहा कि
केवल महिलाओंं के नाम पर गुणगान करने के अलावा कुछ नहीं हो रहा। केवल उनके साथ विश्वासघात हो रहा है। हर मुद्दे पर मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म, गैंगरेप व हत्याओं पर मौन क्यों है?
आज स्थिति यह है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। हर वर्ग के लोगों में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश पनपा हुआ है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी व आमजन सब सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग है। स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार के दौरान ही हरियाणा प्रदेश कूड़े के ढेरों में तब्दील हो गया। स्वच्छता के दावों की पोल खुल रही है। सरकार के केवल झूठे वायदों व स्वच्छता अभियान के नाम पर केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित होकर रह गई है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि जिन नीतियों का प्रदर्शन करके भाजपा
सत्ता में आई थी अब उन सब में वह फेलियर हो चुकी है। लोगों से भाजपा का मोहभंग हो चुका है। अब फिर से लोग कांग्रेस सरकार को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। क्योंकि जब केंद्र व हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो आमजन सरकार की नीतियों से खुश था। हर वर्ग के हितों का
ध्यान रखते हुए नीतियां व योजनाएं बनाई जाती थी। महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश था। यहां तक कि युवाओं को रोजगार तो खिलाडिय़ों को उनका पूरा सम्मान मिलता था लेकिन अब न तो युवा खुश है और न ही खिलाड़ी। यहां तक कि खिलाड़ी सम्मान समारोह तक का बहिष्कार कर रहे हैं। डा. नीना सतपाल राठी के साथ बहादुरगढ़ से चंडीगढ़ विरोध प्रदर्शन में रवाना होने वालों में भावना, रामरति, ईशानी, मीना, सुमन, शीला, रविता, रीतू व कई अन्य महिलाओं के अलावा सतपाल राठी, मोंटी सोलधा, रोहतास मलिक, राहुल, मनीष, रोहित व कई अन्य शामिल रहे।
फोटो कैप्शन: भाजपा सरकार के विरोध में विश्वासघात को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव डा. नीना सतपाल राठी व अन्य कार्यकर्ता।
