बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के सामान्य अस्पताल के मेन गेट के साथ बाबा काशी विश्वनाथ अन्नपूर्णा भण्डारे का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाता है। यह भण्डारा पिछले करीब करीब 1 महीने से सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण गौड द्वारा चलाया जा रहा है। कृष्ण गौड ने बताया कि वे पिछले करीब 18 वर्ष से हर महीने शिव बाबा के दर्शन करने काशी जाते हैं। गौड ने बताया कि काशी से ही उनको नि:शुल्क भण्डारा चलाने की प्रेरणा मिली। वीरवार के भण्डारे का प्रसाद सामाजिक कार्यकर्ता व ह्यूमन सोसायटी के सक्रिय सदस्य विपिन अग्रवाल ने वितरित करवाया। विपिन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गरीबों व जरूरतमंदों के लिए दोपहर के खाने की व्यवस्था की। विपिन अग्रवाल ने बताया कि हम सभी को अपना व अपने परिवार का जन्मदिन गरीबों व बेसहारा लोगों को भोजन खिलाकर मनाना चाहिए। विपिन ने बताया कि अपने जन्मदिन पर पर करीब 500 लोगों ने भरपेट खाना खिलाकर वे काफी खुश हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता भारत नागपाल, सत्येंद्र दहिया, रमन शर्मा, सन्नी मलिक, रमेश राठी, सुशील राठी, बिजेन्द्र राठी, कृष्ण चावला, पार्षदपति सुरेन्द्र चुघ, पार्षदपति राजेश खत्री, मुकेश पांचाल, बिजेन्द्र प्रजापति, हरिओम प्रधान, विजय शेखावत, अनिल, सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक व राजनैतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
