बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में रविवार को हुई जन आक्रोश रैली में बहादुरगढ़ से प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में सैंकड़ों महिलाएं तिरंगी रंग की चुनरियों के साथ रैली में हिस्सा बनने के लिए दिल्ली पहुंची। इससे पहले दिल्ली-रोहतक रोड स्थित उनके कार्यालय पर जिलेभर से आई महिलाएं एकत्रित हुई और जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस सरकार को बदलने की आवाज बुलंद की। रैली की सफलता को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। रैली में रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष राहुल गांधी हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले नेता है। उनकी लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरह से घबराई हुई है। भाजपा सरकार के खिलाफ राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली में उमड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जिसमें खासतौर पर महिलाओं की बढ़चढ़ की भागीदारी ने साबित कर दिया है कि आज हर वर्ग, समुदाय में भाजपा सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। जन आक्रोश रैली शंखनाद है और भाजपा सरकार को बदलने का काम करेगी। डा. नीना ने कहा कि आज महिलाएं अपने को असुरक्षिम मान रही है। छोटी-छोटी बच्यिों से लेकर महिलाओं के साथ घिनौने अपराध हो रहे है। कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातें करते रहते हैं। जिससे महिलाओं में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश पनपा हुआ है। इसी कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा और चूल्हा-चौका छोडक़र झज्जर जिले से सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं तिरंगी रंग की चुनरियों के साथ रैली के लिए बहादुरगढ़ से उनकी अगुवाई में रवाना हुई। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य वर्तमान सरकार जो कि जनविरोधी है उसे बदलना है और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना है। भाजपा सरकार जो पूरी तरह से निरकुंश हो चुकी है उसे यह रैली बदलने का काम करेगी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता सेन व प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में महिलाएं एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रही है। यह महिलाओं के लिए सबसे बड़ी बदलाव की रैली है क्योंकि
कांग्रेस ही महिलाओं को उचित भागीदारी दिलाने के लिए सजग है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान हर वर्ग खुश नजर आ रहा था। डा. नीना सतपाल राठी के साथ रवाना होने वालों में सुमित्रा, भावना, बबीता, कमलेश, सुनीता, गीता के अलावा काफी संख्या में महिलाएं व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
-फोटो कैप्शन: रैली से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी।
