बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून की अगुवाई में बहादुरगढ़ हलके के कांग्रेस कायकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में 29 अप्रैल रविवार को होने वाली कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली में शिरकत करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता 29 अप्रैल को सुबह 8 बजे टिकरी के आजाद हिन्द ग्राम के बाहर इकठठा होंगे और वहा से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून की अगुवाई में लम्बे वाहनों के काफिले के रूप में दिल्ली जन आक्रोश रैली में शिरकत करने के लिए रवाना होंगे। पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता 29 अप्रैल रविवार को सुबह 8 बजे टिकरी स्थित आजाद हिन्द ग्राम में पहुंचे ताकि समय अनुसार रामलीला मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में पहुंचा जा सके। पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने कहा कि जन आक्रोश रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।
