बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए शनिवार को किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। उन्होंने निमंत्रण देते हुए कहा कि वे सुबह 7 बजे बहादुरगढ़ कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ दिल्ली कांग्रेस जनआक्रोश रैली के लिए रवाना होंगे।
किसान जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग को राजनीति में प्राथमिकता देने का काम करेंगे। विधानसभा व लोकसभा की सीटों के लिए भी अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी अहम होंगी। कांग्रेस नेता दीपक देशवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली की सफलता से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। हजारो की संख्या में लोग जनआक्रोश रैली भाग लेकर राहुल गांधी को अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा को सबक सिखाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ आना होगा। दीपक देशवाल ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला के हाथों में युवाओं व प्रदेश की छत्तीस बिरादरी के हित सुरक्षित है और प्रदेश की जनता 2019 में अपनी वोट की ताकत से रणदीप सुरजेवाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी बहुमत देने का मन बना चुकी है।
दीपक देशवाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार सहित हर क्षेत्र में नंबर वन था मगर भाजपा ने प्रदेश के युवा वर्ग व आमजन को बहकाकर सत्ता हथिया ली और आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में विकास के मामले में हरियाणा काफी पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए बिना भेदभाव के कार्य किया गया, लेकिन वर्तमान बीजेपी ने हरियाणा को वर्षों पीछे धकेल दिया है। दीपक देशवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब , कमजोर कमेरे वर्ग सहित 36 बिरादरी की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता में आई है तब सभी वर्गों की भलाई का काम समान रुप से किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जयकिशन देशवाल, ललित दुल्हेड़ा, मास्टर प्रकाश, सूरजभान, बिल्लू, टीनू, जयप्रकाश, कोच पूर्ण हवा सिंह, विपिन, देवेंद्र दलाल आदि मौजूद रहे