बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश में 2019 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो व बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी तब किसान, कमेरे व आमजन की भलाई का काम किया जाएगा। इनेलो व बसपा का गठबंधन प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने का काम करेगा। यह बात इनेलो कार्यालय मेंं इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर व बसपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गौतम ने संयुक्त रूप से कही। पार्टी कार्यालय में इनेलो व बसपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और गठबंधन का प्रचार प्रसार करने की बात कही। कार्यालय में इनेलो व बसपा के पदाधिकारियों का दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया व जय देवीलाल- जय भीम…. के जयकारे लगाए। इस अवसर पर कर्मबीर राठी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने पहले 10 साल कांग्रेस की गलत नीतियों को झेला है और अब पिछले साढ़े तीन साल से जुमलों व जनविरोधी भाजपा सरकार से दुखी है। कर्मबीर ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा से परेशान किसान व कमेरा वर्ग 2019 केे चुनाव में इनेलो बसपा गठबधंन की सरकार बनाने का जनादेश देगी। कर्मबीर ने कहा कि किसान व कमरे वर्ग का इनेलो बसपा रूपी गठबंधन से कांग्रेस भाजपा नेतृत्व में खलबली मची हुई है। बसपा के जिलाध्यक्ष रतनलाल गौतम ने कहा कि यह पहला अवसर नही है जब हरियाणा में बसपा व इनेलो का गठबंधन हुआ हो। दोनों पार्टियों के बीच पहले भी राजनीतिक गठबंधन हो चुका है। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के मार्गदर्शन में दोनो पार्टियों के कार्यकर्ता 2019 में हरियाणा प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर बसपा हलकाध्यक्ष ब्रहमदत्त तंवर, इनेलो हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला, बसपा नेता चंदन सिंह चौहान, रामकिशन जोवल, जयसिंह राठी, महेंद्र सिंह, चतर सिंह, डा. सुभाष भारती, ओमप्रकाश भोरिया, इनेलो नेता नरदेव दहिया, श्रीभगवान मुदगिल, श्रीकिशन पूर्व सरपंच, भूप सिंह राठी, पार्षद प्रवीण छिल्लर, करतार पूर्व सरपंच, राजेंद्र मेहरा पूर्व पार्षद, बलवान सिंह पूर्व पार्षद, राजू दलाल पूर्व पार्षद, कर्ण सिंह, राजेंद्र पहलवान, जगजीवन राम, फूलचंद, श्याम सुन्दर, रामेश्वर, ओमप्रकाश, टिन्कू तंवर, सिद्वार्थ , रितेश छिकार, संदीप दलाल, हरदीप छिकारा, संजय परनाला, विक्की दलाल, रमेश राठी, संजय राठी, मंदीप सैनी, सोनू राणा, हरमिंदर राणा सहित दोनो पार्टियों के कार्यकता मौजूद रहे।
