बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश की भाजपा सरकार से आज किसान, व्यापारी, युवा ,मजदूर, कर्मचारी सहित सभी वर्ग दुखी है। कांग्रेस सरकार के समय विकास के मामले में नंबर वन पर पहचान रखने वाले हरियाणा की गिनती आज महिलाओं के साथ अपराध में नंबर एक पर होती है। यह बात किसान खेत मूजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने दुल्हेड़ा से रणदीप सुरजेवाला की पंचकूला में आयोजित महिला एवं अधिकार युवा सम्मेलन में समर्थकों के साथ रवाना हाते हुए कही। रविवार को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान की अध्यक्षता में पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में महिला एवं युवा अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए महिलाओं व युवाओं को संबोधित किया और 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प कार्यकर्ताओं दिलाया।
दीपक देशवाल ने पंचकूला रवाना से पहले समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी नौरियों में पारर्शिता का दंभ भरने वाली भाजपा की पोल भी अब युवाओं व जनता के समक्ष खुल चुकी है कि किस प्रकार नौकरियों में मेरिट के नाम पर युवाओं को आर्थिक नुक्सान पहुंचाकर उन्हें लूटा गया। दीपक देशवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं का नारा देती है वही दूसरी तरफ प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के कारण पूरे देश में प्रदेश का नाम महिला अपराध के कारण सुर्खियों में रहता है। दीपक देशवाल ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला के हाथों में युवाओं व प्रदेश की छत्तीस बिरादरी के हित सुरक्षित है और प्रदेश की जनता 2019 में अपनी वोट की ताकत से रणदीप सुरजेवाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी बहुमत देने का मन बना चुकी है। दीपक देशवाल झज्जर जिले से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित महिला एवं अधिकार युवा सम्मेलन में पहुंचे और 2019 में रणदीप सुरजेवाला की अगुवाई में हरियाणा से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया।