बहादुरगढ़ आज तक
कांग्रेस संगठन में मजबूती का आधार बन रही वार्ड-30 से पार्षद डॉ. नीना सतपाल राठी को महिला दिवस का उपहार मिला है। महिला कांग्रेस प्रदेश हाईकमान ने फिर से महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। दिन-रात मेहनत करने वाली डॉ. नीना सतपाल राठी को पार्टी की महिला
प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने उक्त जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए उन्होंने पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का आभार भी जताया है। डॉ. नीना ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है। ऐसे में अब एक बार फिर से देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर उसे सत्ता में लाने के लिए अभी से जुट गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। महिलाएं जहां अपने हकों के लिए सडक़ों पर उतर रही है तो वहीं उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं हो रही। राठी ने कहा कि आज महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार मूक दर्शक बनी रहती है। वे पिछले लंबे समय से महिला सशक्तिकरण को लेकर आवाज उठा रही है। उनकी समस्याओं को हर प्लेटफार्म पर प्रमुखता से उठाया जा रहा है। यहां तक की राजनीति में महिलाओं की सुनिश्चित भागीदारी के लिए वेे महिलाओं को सशक्त बना रही है ताकि वे खुलकर अपनी आवाज पूरजोर तरीके से उठा सके। वे हलके की समस्याओं को प्रमुखता से आमजन के माध्यम से उठा रही है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे तो तब प्रदेश खुशहाल, तरक्की की राह पर अग्रसर हो रहा था और प्रति व्यक्ति आय में भी नंबर वन था। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से प्रदेश अपराधों में नंबर वन बन गया है। देश व प्रदेश में विकास बाधित पड़ा है। कांग्रेस की योजनाओं को सरकार की ओर से पूरा नहीं किया जा रहा बल्कि जल्दबाजी में लोगों की वाहवाही लूटने के मकसद से पहले से प्रस्तावित योजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है। आज प्रदेश में आंगनवाड़ी व आशा वर्कर अपने हकों के लिएं लंबे समय से धरना-प्रदर्शन करते हुए आवाज उठा रही है लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। जबकि बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है क्योंकि आज न तो प्रदेश में बेटियां सुरक्षित है और न ही महिलाएं। घरों से बाहर निकलने में भी वे संकोच करती है। डॉ. नीना ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुस्मिता देव, हरियाणा महिला प्रभारी नीतू वर्मा के अलावा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का आभार जताया। साथ में कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरेंगी और संगठन को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगी। किसान, गरीब व आमजन की सशक्त आवाज बनकर उनको प्रमुखता से उठाने पर भी उनका फोकस रहेगा।