बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर राष्ट्रीय कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली पर भाजपा की ज़बरदस्त जीत की ख़ुशी मनाते हुएँ मान्नीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह वर्तमान में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग व केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री जे॰पी॰ नड्डा व राष्ट्रीय महामन्त्री अनिल जैन के साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ओर अनेको नेताओ की मोजूदगी में *राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ओर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत ओर बधाइयाँ देने के लिए* सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बहादुरगढ़ से भाजपा मीडिया प्रभारी सतबीर सिंह चौहान व महामन्त्री विजय शेखावत, उपाध्यक्ष जयपाल सरोहा व ज़िला महामन्त्री एस॰सी॰मोर्चा अनिल सिंगल भी पहुँचे। सभी बड़े नेताओ के स्वागत में बहुत सारी अतिशबाज़ी की गई ओर अमित शाह ओर प्रधानमंत्री मोदी को फूलो की बारिश से मानो ढक दिया।
इस मौक़े पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राहुल का पद बढ़ा लेकिन इलेक्शन में बुरी हार से क़द छोटा हुआ।
भाजपा राष्ट्रीय महामन्त्री व हरियाणा प्रभारी डॉक्टर अनिल जैन ने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी की साफ़ छवि ओर अच्छी नितियो के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।
मीडिया प्रभारी सतबीर चौहान ने बताया कि
*त्रिपुरा* और *नागालैंड* में मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय पूरी तरह से *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ* व *भाजपा के सभी अनुसंगिक संगठनों* के कार्यकर्ताओं को जाता है। इसके साथ ही यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री * नरेंद्र मोदी * के करिश्माई नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष * अमित शाह * के कुशल संगठन नीति तथा भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को प्रमाणित करता है।
पार्टी कार्यालय पर हज़ारों लोगों ने इस जीत के जश्न को गुलाल लगा ओर डान्स करके अपना जोश दिखा ख़ुशी ज़ाहिर की। पार्टी कार्यालय का वो दृश्य देखते ही बन रहा था।