बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की होडल से शुरू हुई जनक्रांति रथ यात्रा रैली में कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सतपाल राठी व प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव डॉ. नीना सतपाल राठी के नेतृत्व में बहादुरगढ़ से सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता वाहनों के लंबे काफिले के साथ रवाना हुए। सांखोल स्थित अपने कार्यालय से रवाना होने से पूर्व राठी ने कहा कि हुड्डा की यह रथ यात्रा प्रदेश में भाईचारा मजबूत करने, खुशहाली लाने व भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और वे जल्द ही चुनाव की बाट जो रहे हैं ताकि फिर से कांग्रेस की सरकार बने और प्रदेश की बागड़ौर फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों में हो।
सतपाल राठी ने कहा कि पूर्व सी.एम. हुड्डा की यह जनक्रांति रथयात्रा प्रदेश में बदलाव लाकर हेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट करते आह्वान किया है कि भाजपा को भगाना है और फिर से प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस को लाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से लोगों में गहरा
रोष है। ऐसे में अब लोग जल्द ही चुनाव की बाट जो रहे हैं ताकि इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया जा सके। कांग्रेसी नेता ने कहा कि हमें केंद्र व प्रदेश में फिर से सभी वर्गों का ख्याल रखने वाली कांग्रेस की सरकार को बनाना होगा। साथ में प्रधानमंत्री के पद पर
राहुल गांधी तो हरियाणा में सी.एम. फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बनाना होगा तभी देश व प्रदेश का भला हो सकेगा। राठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र देश के विकास की तरफ ध्यान न देकर लोगों को केवल अपनी बातों से गुमरा करने में लगे रहते हैं। नाम व योजनाएं बदलने का काम केवल भाजपा शासनकाल में हो रहा है। धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व सी.एम. हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कार्यशैली से लोग खुश है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश को नंबर वन बनाने का कार्य किया था लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आए तभी से न तो प्रदेश में विकास हो रहा है और न ही अमन व शांति है। बल्कि लोगों के भाईचारे को तोडऩे का काम भी भाजपा ने किया है। ऐसे में फिर से लोगोंं ने पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कार्यशैली को देखते हुए व प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूमाने के लिए फिर से उनका पूरा समर्थन किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि लोगों ने न केवल कांग्रेस पार्टी का साथ देने बल्कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के भी हाथ मजबूत करने की बात कही है। हरियाणा बचाओ-कांग्रेस लाओ का नारा देकर हुड्डा की जनक्रांति रथयात्रा की सफलता प्रदेश में राजनैतिक परिवर्तन की दिशा में रखा गया एक अहम कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा शुरू होने के साथ अब हरियाणा में सत्ता परिवर्तन का आगाज भी हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनविरोधी सरकार है। इससे हर वर्ग के लोग नाखुश है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों से लेकर अन्य विभागों के कर्मचारियों की लंबित मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही। जबकि चुनाव से पहले उन्होंने जो वायदे किए थे उनको भी अभी तक पूरा नहीं किया। रही बहादुरगढ़ के विकास की बात तो यहां पर नया कोई बड़ा प्रोजेक्ट अभी तक नहीं सरकार नहीं ला पाई है। हुड्डा शासनकाल के दौरान जो योजनाएं मंजूर की गई थी या फिर जिन पर काम चल रहा था वे भी अभी तक पूरी नहीं हुई। केवल जुमलों, मंथन-चिंतन शिविरों व कार्यक्रमों तक सरकार घिरकर रह गई है। प्रदेश को विकास देने की बजाय इसे पिछाडऩे में लगी है। लेकिन अब लोग इनके लुभावने वायदों में आने वाले नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं।
बेसब्री से चुनाव की लोग बाट जो रहे हैं ताकि वायदाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली व अपने विरोधियों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करने वाली सरकार को बाहर का रास्ता दिखा सके। सतपाल राठी के साथ होड़ल रैली के लिए रवाना होने वालों में ओमप्रकाश प्रधान ईस्माइला, रामनिवास प्रधान सांपला ब्लॉक, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास, महेंद्र दहिया, राज गुलिया, मनराज गुलिया, असलम खान, राहुल बिरोहड, प्रदीप मलिक, मोंटी सोलधा, सुनील मोर, सानू वत्स, रोहतास मलिक, डा. नीना राठी, भावना देवी, कमलेश देवी, सुनीता के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।
फोटो कैप्शन: पूर्व सी.एम. भूपेंंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा में सतपाल राठी की अगुवाई में भाग लेने के लिए जाते हुए कार्यकर्ता।